IMG-20260124-WA0020
CRIME

जंंगल में चल रहा था अवैध शराब बनाने का कारोबार, 235 लीटर महुआ शराब और 4800 किलो लाहन जप्त

ब्रम्होस न्यूज सारंगढ़ बिलाईगढ़। आबकारी विभाग की टीम ने कल फिर भारी मात्रा में महुआ शराब और लहान जप्त किया है। इस मामले में आबकारी विभाग की माने तो मंगलवार को आबकारी वृत्त सारंगढ़ को सूचना मिली की ग्राम छिछपानी से लगे जंगल में नाला तथा तालाब के पास भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जाता है। जिसे आसपास के क्षेत्रों में इसको विक्रय किया जाता है। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने उक्त स्थान पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए छापामार कार्रवाई कह जहां 235 लीटर  कच्ची शराब व नाला किनारे, तालाब के पास तथा जंगलों में छिपा कर रखे बोरियो में भरा महुआ शराब बनाने के लिए महुआ लाहन जिसकी कुल मात्रा लगभग 4800 किलोग्राम है को जब्त किया गया। इस मामले में विभाग ने कच्ची महुआ शराब को विधिवत तरीके से नष्टीकरण किया  और मौके पर आरोपी के नहीं होने से अज्ञात आरोपी के ​खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) (च)34(2) के तहत जूर्म पंजीबद्ध कर आरोपियों की पताशाजी शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच