IMG-20260124-WA0020
CRIME

गार्ड ने कर दिया शादी से इंकार, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार 

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जिंदल के गार्ड ने मोहब्बत का ड्रामा की पहले महिला का दैहिक शोषण किया और बाद में दुसरी महिला से शादी कर पहली वाली को टाटा कर दिया। दर असल मामला कोतरा रोड थाने का है। इसमें पुलिस ने फरार आरोपी को डभरा के एक प्लांट आरकेएम में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एक महिला को अंकित कुमार ने साल 2023 में अपने मोहब्बत के जाल में फंसा लिया और एक साल तक उसके साथ रहने के बाद उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पिडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी जब वह जिंदल कंपनी में गार्ड के रूप में काम कर रहा था। तक उसकी उससे मुलाकात हुई और सितंबर 2023 से उसके साथ रहने लगी। कुछ समय बाद  आरोपी का ट्रांसफर तमनार हो गया लेकिन वह फिर भी महिला के किराए के घर में आता-जाता रहा। सितंबर 2024 में अंकित ने महिला को स्पष्ट रूप से शादी से इंकार कर दिया और बताया कि वह किसी दूसरी महिला से शादी कर लिया है। प्रेमी की बेवफाई को प्रेमिका सह नही सकी और मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला की रिपोर्ट कोतरा रोड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया और पुलिस ने मुखबिरों  सूचना पर फरार आरोपी को सक्ती जिले के आरकेएम प्लांट डभरा में गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच