IMG-20260124-WA0020
आयोजन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव

शुक्रवार को वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में किया गया संपन्न , युवाओं को बताया गया राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और पंच परिवर्तन के बारे में

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के 7 उत्सव में से एक उत्सव युवा संगम रायगढ़ नगर में कल 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में रायगढ़ के युवा शामिल हुए, जिन्हें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और पंच परिवर्तन के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के प्रांत प्रचारक  अभय राम कुंभकार  शामिल हुए, जिन्होंने अपने वक्त में युवाओं को देश प्रेम और सामाजिक चेतना के बारे में बताया साथ ही अपने करियर में राष्ट्र और सामाजिक हित में कार्य करने को एक लक्ष्य के रूप में बताया, आज देश की सबसे बड़ी ताकत देश की युवा पीढ़ी ही है, जिसे अनुशासन और सेवा भाव की ओर अग्रसर होकर नए भारत निर्माण की में अपनी सहभागिता देनी चाहिए। राष्ट्र का निर्माण कर हमे अपने भारत को पुराना, सशक्त, निर्भय भारत बनाना है ना कि भारत को चीन और अमेरिका बनाना है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल सोनी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), पालक तरुणधर दीवान (कुल सचिव महोदय नन्द कुमार पटेल यूनिवर्सिटी), पालक अधिकारी सुजाता साहू  (महिला समन्वय सह संयोजिका) भी शामिल हुए। कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 तक हुआ जिसमें 250 से अधिक संख्या में युवा उपस्थित हुए और शाखा के खेल, आसान, व्यायाम, प्रार्थना, चर्चा और विचार विमर्श हुए।

भजन संध्या और देश भक्ति से भरे हुए कार्यक्रम हुए जिसमें दीपक जायसवाल और उनकी टीम शामिल हुए, जिससे युवाओं के बीच उत्साह और खुशी की अलग ही झलक देखने को मिलती है कि साथ ही समापन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गीत हुआ। इसी तरह आज के कार्यक्रम में चर्चा, विचार विमर्श, बौद्धिक सत्र/जिज्ञासा समाधान हुए और मुख्य वक्ता  वक्तव्य के साथ हर्ष उल्लास से आज के उत्सव को मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच