IMG-20260124-WA0020
CRIME

महिला समूहों की वसूली की राशि का गबन कर फरार हुए  मैनेजर गिरफ्तार

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की घरघोड़ा शाखा में हुई वित्तीय घोटाले के फरार आरोपी शाखा के केंद्र मैनेजर मुकेश नंदे को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा दिया है । पुलिस ने इस मामले में  आरोपी से 2,66,524 रुपये में से मात्र 1100 रुपये बरामद कर लिया है। दरअसल आरोपी वर्ष 2020 में शाखा मैनेजर ने महिला समूहों से वसूली गई बड़ी रकम का गबन करने का आरोप है । इस मामले की शुरुआत प्रार्थी त्रिभुवन रात्रे की शिकायत से हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि मुकेश नंदे ने महिला समूहों से वसूली गई राशि को शाखा में जमा न करके धोखाधड़ी की है।

घटना का खुलासा और जांच की प्रक्रिया

       नवंबर 2021 में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को प्रेषित शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि मुकेश नंदे ने महिला समूहों से व्यापार और धंधे के लिए दिए गए ऋण की कुल राशि 3,01,807 में से  2,66,524 की रकम वसूल कर उसे शाखा में जमा नहीं किया। इसके बजाय, उन्होंने इस रकम को अपने व्यक्तिगत उपयोग में खर्च कर दिया। शिकायत जांच पर मुकेश नंदे के खिलाफ  धारा 420  के तहत मामला दर्ज किया गया था । विवेचना में पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।  मुकेश नंदे, घटना के बाद से लगातार फरार था। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया।

———-

खाने पीने में खर्च कर दी 2,66 हजार रुपये

 मुकेश नंदे ने पुलिस पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने 2,66,513 का उपयोग खाने-पीने और घूमने-फिरने में कर लिया है। उन्होंने केवल 1,100 की बची हुई राशि अपने पास रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया। इसके साथ ही, पुलिस ने आरोपी के नमूना हस्ताक्षर भी जप्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा मामले की गहनता से जांच कर आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाकर आरोपी मुकेश नंदे पिता अंकूर नंदे उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम तड़ोला, थाना घरघोडा जिला रायगढ़ को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी