IMG-20260124-WA0020
गुड़ न्यूज

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त

हितग्राहियों में उत्साह और खुशी का माहौल

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.O (शहरी) के तहत पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त जारी की गई। इस अवसर पर कुल 29 हितग्राहियों के बैंक खातों में प्रथम किस्त की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई, जिससे हितग्राहियों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति के अनुसार किस्तों का भुगतान किया जाता है। प्रथम किस्त मिलने के बाद हितग्राही अपने आवास निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत कर सकेंगे। इस अवसर पर अधिकारियों ने हितग्राहियों क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने की अपील करते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कही है। साथ ही यह भी बताया गया कि निर्माण की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी और नियमानुसार अगली किस्तें जारी की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने अपील की कि जो पात्र हितग्राही अभी तक योजना से नहीं जुड़ पाए हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आम नागरिकों के पक्का मकान के सपने को साकार किया जा रहा है। वर्तमान में पीएम 2. O योजना अंतर्गत 48 हितग्राहियों ने आवेदन किया था, जिसमें 29 हितग्राहियों को प्रथम किस्त जारी कर दिया गया। इसी तरह 19 हितग्रहियों का भी प्रथम किस्त प्रोसेस कर दिया गया। जल्द ही शेष 19 हितग्रहियों के बैंक खाते में योजना का प्रथम किस्त जारी हो जाएगा। कैदीमुड़ा निवासी सावित्री श्रीवास, कौहाकुंड निवासी रंजीव कुजूर, बागीनराम पारा निवासी सावित्री बारसागडे ने योजना का प्रथम किस्त मिलने पर राज्य एवं केंद्र शासन सहित निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन