भाग्यवती का चल रहा ग्रामीण क्षेत्रों में जादू,पांव छूकर मतदाताओं के दिलो में बना रही है जगह

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 ( पुसौर 03 ) के भाजपा प्रत्याशी भाग्यवती डोल नारायण नायक का ग्रामीण क्षेत्रों में सघन दौरा जारी
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। त्रिस्तरी पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन दाखिल के बाद जहां ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कांग्रेस के साथ साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रहे है वही जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 ( पुसौर 03 ) के भाजपा प्रत्याशी भाग्यवती डोल नारायण नायक का ग्रामीण क्षेत्रों में सघन दौरा जारी है। ग्राम वासियो का भाजपा प्रत्याशी भाग्यवती डोल नारायण नायक को भरी बहुमत से जीत दिलाने का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। यही नही भाग्यवती डोल नारायण के ग्राम वासियो के प्रति आत्मीय प्रेम ही उसे जीत के प्रति अस्वस्थ कर रही है। भाग्यवती डोल नारायण गांव गांव पहुँच कर महिलाओं के पांव छूकर उनके दिलो में जगह बना रही है और जीत का आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। इसके कारण उसे ग्राम पंचायतों में भारी जन समर्थन प्राप्त हो रहा है। गौरतलब है किभाग्यवती डोल नारायण नायक अपने क्षेत्र में मधुर एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी होने का ग्रामीणों में खास बने हुए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत के विकास को लेकर भी मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके कारण भाग्यवती डोल नारायण नायक की जिला पंचायत रायगढ़ क्षेत्र क्रमांक 06 पुसौर 03 में अपनी पहले से ही जीत पक्की नजर आ रही है।




