CRIME

सारंगढ़ में फिर पकड़ाया 80 हजार का गांजा,दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ। ⁠स्कूटी में गांजा की तस्करी कर रहे 2 आरोपियों के क़ब्ज़े से 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जप्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना पर पुलिस ने छापा मारा कारवाई की और दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसमे आरोपी के विरूद्व एनडीपीएस अधिनियम की धारा- 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कि गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सीताराम नायक पिता दशरथ नायक 53 वर्ष तथा मालती नायक पति सीताराम नायक 50 वर्ष साकिनान जयपुर थाना भठली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) को एक बैगनी रंग की स्कुटी जुपीटर बिना नंबर में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे थे। इसकी मुखबिर से सूचना मिला कि बरमकेला तरफ से गांजा लेकर परिवहन करने की सूचना पर पुलिस टीम सारंगढ़ द्वारा घटना स्थल बंजारी मंदिर चौक ग्राम मल्दा-ब मेनरोड के पास स्कुटी जुपीटर को आते देखकर घेराबंदी कर छापा मार कार्यवाही किया गया जहां आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भरी करीबन 08 कि0ग्रा0 कीमती-80,000 रू एवं एक बैंगनी स्कुटी जुपीटर बिना नंबर कीमती-1,20,000 रू0 एवं एक नग जिओ कंपनी का मोबाईल कीमती-1,500 रू0 जुमला कीमती- 2,01500 रू को जप्त किया गया। तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन