आक्रोश

मीडिया को दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं – रामचंद्र

रामचंद्र शर्मा ने सभी पत्रकारों को एकजुट होकर विरोध में आने के लिए भी आव्हान किया है।

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पत्रकार को रोकना तानाशाही का प्रतीक और जनता के साथ अन्याय चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से सभी चिकित्सा महाविद्यालय और सम्बद्ध चिकित्सालय में पत्रकारों के ऊपर बंदिश लगाने और जबरिया नियम लागु करने को लेकर जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र शर्मा ने गहरी आपत्ति जताते हुए चिंता जाहिर की है।  ज्ञात हो कि स्वास्थ्य मंत्रालय के चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता और सम्बद्ध अस्पताल के अस्पताल अधीक्षक को सम्बोधित करते हुए निर्देश जारी किया गया है इस पत्र में मीडिया को लेकर बहुत सारी बंदिशों की बात कही गई है , इसमें ऐसे नियम और बातें कही गई है जिससे पत्रकार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जा ही न पायेगा ।उसे हर छोटी बड़ी बात के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी ।नइस पर वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र शर्मा ने घोर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यदि कॉलेज प्रबंधन पाक साफ है तो इस नियम की कोई जरूरत ही नहीं है वरना अपनी कमियों को उजागर होने से रोकने के लिए यह सर्कुलर जारी किया गया है। ऐसा सर्कुलर तानाशाही को दर्शाता है। इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए । सभी पत्रकारों और प्रेस की संस्थाओ की ओर से इसका विरोध है । इससे मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में भी फर्क पड़ेगा।  मनमानी होने लगेगी , सार्वजनिक और जनहित के मुद्दे पर ऐसा आदेश स्वीकार नहीं है । रामचंद्र शर्मा ने सभी पत्रकारों को एकजुट होकर विरोध में आने के लिए भी आव्हान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...