28 मई को लाखों शिक्षक मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर का करेंगे घेराव

यूतीयुक्तकरण के विरोध में 28 मई को मंत्रालय का घेराव करेंगे शिक्षक, क्रमोन्नति,पुरानी पेंशन,वेतन विसंगति की मांग होगी बुलंद….
प्रदर्शन की तैयारी के लिए संयुक्त शिक्षक संघ रायगढ़ की जिला बैठक संपन्न
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। मोदी की गारंटी के विपरीत और NEP 2020 के आधे स्वरूप के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों और शिक्षकों का किए जा रहे युतियुक्तकरण के विरोध में एवं सोना साहू प्रकरण अनुसार क्रमोन्नति, प्रथम नियुक्ति से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन सहित अन्य लाभ, पदोन्नति में बीएड की अनिवार्यता को समाप्त करने के मांग को लेकर प्रदेश के लाखों शिक्षक 28 मई को मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर का घेराव करेंगे। प्रदेश के 23 प्रमुख शिक्षक संगठनों का सांझा मंच सर्व शैक्षिक संगठन के बैनर तले यह प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला रायगढ़ की जिला स्तरीय बैठक 23 मई को संघ के उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला की उपस्थिति एवं जिला के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें जिला के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विकासखंड अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में सभी पदाधिकारी ने विसंगतिपूर्ण युक्तिकरण का कड़ा विरोध करते हुए 28 मई के मंत्रालय घेराव को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा किया। बैठक के माध्यम से जिला के सभी शिक्षकों से आह्वान किया गया कि मंत्रालय घेराव में सभी शिक्षक सत प्रतिशत शामिल होकर युक्तियुक्तकरण के नाम पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने और शिक्षकों को कोल्हू का बैल बनाने के इस अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करें।
मोदी की गारंटी में पूर्व सरकार द्वारा बंद किए गए स्कूल को पुनः खोलने और 57000 शिक्षकों की भर्ती का वादा किया गया है। इसके विपरीत इस यूतियुक्तकरण से पुराने कोई भी स्कूल तो खुल नहीं रहे हैं जबकि हजारों स्कूल बंद होने जा रहा है। शिक्षकों के हजारों पद समाप्त होने जा रहा है। यह शिक्षा विभाग का स्वीकृत सेटअप 2008 के पूरी तरह से विपरीत है। NEP 2020 को आधे स्वरूप में मनमाना रूप से लागू किया जा रहा हैं। रायगढ़ जिला की बात करें तो लगभग 1500 शिक्षक यहां अतिशेष होंगे, जिसके समायोजन का स्थान जिला में नहीं होगा और यही हाल लगभग अन्य जिलों का होगा। इस युतियुक्तकरण से सरकार शिक्षकों की नई भर्ती का रास्ता पूरी तरह से बंद करने जा रहा है जिससे बेरोजगारों और बढ़ेगा। बैठक में उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, प्रांतीय पदाधिकारी श्रीमती टेरेसा केरकेट्टा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कार्तिक चौहान, जिला पदाधिकारी सुरेंद्र पटनायक, पंकज पटनायक,शैलेंद्र मिश्रा, अनिल गवेल, श्रीमती सुधा यादव, राम लखन सिंह, सूरज प्रकाश कश्यप, नेहरू निषाद ,राम प्यारे साहू, सत्य प्रकाश बेहरा,श्रीमती रीता श्रीवास्तव, चेतन पटेल, रामजीवन नायक,निलाम्बर धीरही, मनमोहन मिश्रा,अजब सिंह राठिया, रवि पटेल, जानकी पटेल, नरेश प्रधान, मुनेंद्र शर्मा, पुष्पांजलि सतपति, श्रीमती निशा गौतम, अजय दुबे विख अध्यक्ष सौरभ पटेल (रायगढ़), दीनबंधु जायसवाल (खरसिया), अजय पटनायक (तमनार), रामचरण साहू (धरमजयगढ़) ,अजय वर्गिस (घरघोड़ा), शैलेश बेहरा (लैलूंगा), महिपाल दास महंत (पुसौर), सहित नरेंद्र पटेल,रविकांत बेहरा,रितेश सिंह चूडामणि सिदार, प्रहलाद पटेल, सुयश बैरागी, मीनाक्षी सरकार, विद्यानंद चौधरी, अर्जुन पंडा, हरिशंकर साहू, राजकुमारी चौधरी, खेमराज नायक, विनय शर्मा, सूरजमती राठिया, पीतांबर गुप्ता आदि पदाधिकारी शामिल रहे।



