IMG-20260124-WA0020
आक्रोश

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीईओ दफ्तर का किया घेराव

शिक्षा कार्यलय को चारों ओर से बेरिकेट्स से लगाकर सामने प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता को अंदर जाने के लिए रोक दिया गया।

ब्रह्मोस न्यूज बरमकेला। छत्तीसगढ़ में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण को लेकर कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशनुसार भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे स्कूल एवं शिक्षक युक्तियुक्तकरण के विरोध में आज जनपद पंचायत बरमकेला के पास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला के अध्यक्ष ताराचंद पटेल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बरमकेला का घेराव किया गया।
जहां धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कांग्रेस कार्यकर्ता ने जब धरना प्रदर्शन से पैदल विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय घेराव के लिए निकले जहां भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया गया। शिक्षा कार्यलय को चारों ओर से बेरिकेट्स से लगाकर सामने प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता को अंदर जाने के लिए रोक दिया गया। वहीं पर जमकर नारेबाजी करते रहे जिससे बीईओ को बुलाया गया और युक्तियुक्तकरण के संबंध में सभी कार्य कर्ता ने युक्तियुक्तकरण के अनियमितता को लेकर सवाल जवाब किया गया। जिसमें पुरे शांति से विकास खंड शिक्षा कार्य लय का घेराव सम्पन्न हुआ।

ताराचंद पटेल ने बताया कि साय सरकार नई भर्तियां न करने के लिए यह युक्तियुक्तकरण कर रही है इस नीति से प्रदेश के 10463 शाला प्रभावित हो रही है तथा करीब 45000 शिक्षक पद की कमी की जा रही है जो छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगारों के लिये गहरा चोट है। सरकार का यह निर्णय शिक्षा नीति के खिलाफ है और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने वाला है. जब जब भाजपा की सरकार बनती है, तभी स्कूल क्यों बंद होते हैं. यह सबसे बड़ा सवाल है

बरमकेला विकास खंड में विद्यालय मर्ज संख्या 8,शिक्षक अतिशेष सहायक शिक्षक-85,प्रधान पाठक (प्राथ.) 07,शिक्षक एल.बी. -12
प्रधान पाठक (माध्य.) 01,व्याख्याता 23 कुल अतिशेष – 128,शिक्षक विहीन शालाओं में पदस्थापना 08, एकल शिक्षकीय शालाओं में शिक्षकों का समायोजन 63

मर्ज शालाओं की जानकारी ==
प्राथमिक शाला मसानकुड़ा,प्रा.शा. सराईपाली,प्रा.शा. ढोसरबहाल, प्रा.शा. डीपा धोबनीपाली,प्रा.शा. डीपा तौंसीर, प्रा.शा. डीपापारा सरिया
मा.शा. बालक लेन्धरा, मा.शा. बालक बड़े नावापारा

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरमकेला अध्यक्ष ताराचंद पटेल, जनपद पंचायत बरमकेला के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोहर नायक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू नायक,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौहान, जनपद पंचायत पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण शर्मा, कन्हैया लाल सारथी, महेश देहरी, सालिकराम नायक, सुशील नायक, दुर्गेश पटेल, सत्या निषाद, महेश नायक, बंटी साहू, मनोज पटेल, भरत नायक, प्रेमलाल सिदार, नोबेल पटेल, नवीन इजारदार दिगम्बर नायक, सम्पत बरिहा, माधव चौहान, विजय पटेल, लखपति भोई, मनोरंजन भोई, बसंत पटेल, भीष्मदेव सिदार, नैमिष पटेल, डिलेश्वर पटेल, शिवप्रसाद साहू, सुभाष महराज, पवन नायक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी