IMG-20260124-WA0020
Blogआक्रोश

नवनिर्मित जिला सारंगढ में चल रही है पुलिस की दबंगाई,चल रही है जांच

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। विश्व के चौथे स्तंभ माने जाने वाले पत्रकारों से भी अब पुलिस बत्तमीजी करने पर उतारू हो गई है । इसका जीता जागता उदाहरण सारंगढ में देखने को मिला जहां दो पुलिसकर्मियों ने वाहन चेकिंग के नाम पर पत्रकार से अभद्र व्यवहार किया गया।  खास बात है कि सारंगढ़ में इन दिनों पत्रकारों से बदतमीजी की जा रही है जिस पर करवाई को लेकर सारंगढ़ पुलिस के आला अधिकारी भी मौन नजर आ रहे है। जबकि इस मामले को लेकर पीड़ित पत्रकार ने जिले के एसपी पुष्कर शर्मा से भी लिखित में शिकायत की है। इसके बाद भी कार्यवाई का नही होना समझ से परे है। इसमें प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री को सीधे कार्यवाई का आदेश दे देना चाहिए। 

गौरतलब है कि हाल ही में दानसरा बेरियर के पास सारंगढ थाने के दो पुलिसकर्मियों ने वहां के एक चैनल के पत्रकार प्रशांत प्रधान से बत्तमीजी करते हुए उसकी बाइक की चाबी छीन ली थी और पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। इस पर अब तक कोई कार्यवाई नही की गई है। जबकि  मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक से भी लिखित शिकायत की गई है। इसके बाद भी इस मामले में तत्काल कार्यवाई का नही होना समझ से परे है। यही नही इस मामले के बाद यह भी साफ हो जाता है कि कोतवाली पुलिस पर किन बड़े आला अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। 

—— 

चल रही थी वाहन चेकिंग

सूत्रों की माने तो कोतवाली पुलिस  दानसरा बेरियर में सारंगढ पुलिस वाहन चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान पत्रकार की चाबी छिनी गई और अभद्र व्यवहार किया गया । ऐसे में जब पत्रकार के साथ उसकी पत्नी भी थी और पुलिस के इस व्यवहार से पत्रकार की आत्म सम्मान को भी ठेस लगी होगी जो निंदनीय ही है। 

———-

चल रही है जांच 

एसपी पुष्कर शर्मा

इस मामले में एडिशनल एसपी से शिकायत की गईं है जिसमे जांच की जा रही है। इसमे जांच में सही पाया जाता है तो निश्चित तौर पर करवाई होगी। 

पुष्कर शर्मा

पुलिस कप्तान जिला सारंगढ बिलाईगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी