IMG-20260124-WA0020
आक्रोश

बंगला देश के हिंदुओं पर हमला कायरना – सलीम नियारियां

दंगाइयों से सख्ती से निपटे नई सरकार,ये हमले कायरना है दंगों की नींव पर विकास की इमारत खड़ी नहीं की जा सकती ।

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कांग्रेस के पूर्व सभापति एवं वर्तमान पार्षद सलीम नियरिया ने सर्व हिन्दू समाज द्वारा निकाली गई आक्रोश रैली के जरिए सौंपे गए ज्ञापन पर अपनी प्रतिक्रिया इन शब्दों में व्यक्त की।
बांग्लादेश की नई नवेली सरकार को दंगाइयों से सख्ती से निपटने को प्राथमिकता बताते हुए सलीम ने कहा विश्व बंधुत्व की भावना के जरिए ही वैश्विक शांति की स्थापना हो सकती है। जाति धर्म की वैमनस्यता की राजनीति से देश खंडित होता है। भारत को कौमी एकता की मिसाल बताते हुए सलीम ने कहा भारत विश्व के लिए एक उदाहरण है यहां सभी धर्म मजहब के मानने वाले शांति के साथ रहते है। अन्य देशों को भारत से सीख लेने की आवश्यकता है ।
कांग्रेस नेता ने कहा धर्म कभी भी मनुष्य में भेद नहीं करता है।
बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत सरकार द्वारा कोई ठोस एवं कठोर कदम नहीं उठाए जाने को लेकर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि केवल हालातों पर चिंता जताने से कुछ नहीं होगा , अभी जरूरत है कि तत्काल कुछ ऐसे ठोस कदम उठाए जाएं कि बांग्लादेश में निरंकुश हो चुकी कट्टरपंथी सांप्रदायिक ताकतों पर लगाम लगाई जा सके जिससे वहां रहने वाले अल्पसंख्यक समाज की जान माल की रक्षा हो तथा भविष्य सुरक्षित हो सके।
उन्होंने बांग्लादेशी सांप्रदायिक नेताओं द्वारा लगातार भारत को दी जा रही चुनौतियों के संदर्भ में भारत सरकार से अपील की है कि जवाब में इन कट्टरपंथियों को ऐसा सबक सिखाया जाए जिससे भविष्य में हमारे देश की ओर आंखें दिखाने की हिम्मत भी न कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी