IMG-20260124-WA0020
जागरूकता

शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में हुआ एड्स जागरूकता दिवस का आयोजन

समाज में एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाना और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करना जरूरी

ब्रह्मोस न्यूज घरघोड़ा। शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व एड्स जागरूकता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत माता वाग्देवी की पूजा अर्चना तथा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार अग्रवाल के स्वागत भाषण दिया जिसमें डॉ. अग्रवाल ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम की सार्थकता तथा उपयोगिता पर अपने विचार रखे। उन्होंने एड्स जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है।
इसके पश्चात, मुख्य वक्ता डॉ. विकास शर्मा चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा ने एड्स की रोकथाम, लक्षण, और इसके प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि नियमित जांच और सही जानकारी ही इस बीमारी से बचाव का प्रमुख उपाय है। संतुलित आहार का महत्व और बीमारियों के बचाव के लिए किए जाने वाले उपायों की चर्चा की गई।
विशिष्ट वक्ता के रूप में पधारे  एस.के.नंदे स्वास्थ्य अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा ने एड्स के प्रमुख कारणों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इससे होने वाले गंभीर प्रभावों पर अपनी बात कही। श्री नंदे जी द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य में नशा, ड्रग्स की समस्या बढ़ने से एड्स का खतरा क्यों बढ़ रहा है। इस पर प्रकाश डाला गया।

छात्रों ने एचआईवी  संक्रमित व्यक्तियों के साथ सहानुभूति का दिया संदेश

कार्यक्रम में छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शनी और निबंध प्रतियोगिता, रंगोली तथा नारा लेखन के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ सहानुभूति और समानता का व्यवहार करने का संदेश दिया।
रेड रिबन क्लब के संयोजक प्रो.नीलकमल निराला ने छात्रों को एड्स के प्रति जागरूक रहने और समाज में इसके प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य प्रो. चन्द्रमणी पैकरा द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने एचआईवी/एड्स से संबंधित सवाल पूछे गए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण जिसमें डॉ.चंद्रशेखर सिंह, डॉ.वाई. के चंद्रा, श्रीमती अदिति गौतम, डॉ. रेणु कुजूर , संतोष देवांगन, अजय कुमार, विविषण सिदार तथा सुश्री भोजकुमारी पटेल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी