IMG-20260124-WA0020
जागरूकता

जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को रासेयो के स्वयं सेवकों ने किया जागरूक

बच्चों को जीवन में कैसे शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है इस विषय पर की गई गहन चर्चा

ब्रह्मोस न्यूज कोसीर। सारंगढ़ जिले के कोसीर स्थित ग्राम अंडोला में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की 07 दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसीर ईकाई एवं पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल सारंगढ़ की संयुक्त शिविर का द्वितीय दिवस पर सभी स्वयं सेवकों ने प्रभात फेरी निकाल कर गांव के लोगो को जागरूक किया गया रैली में गांव के सरपंच श्रीमती संतोषी भारती शामिल हुए और बच्चों का उत्साह वर्धन किए ।
प्रयोजन कार्य के तहत शासकीय माध्यमिक शाला परिसर का साफ – सफाई किया गया .दोपहर 2:00 बजे से बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम हुई कार्यक्रम में जिला संगठक लोकेश्वर पटेल मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित हुए ।
अपने उद्बोधन से बच्चों में ऊर्जा भरे चर्चा के क्रम में संकुल समन्वयक अशोक कुमार खरे के द्वारा नवाचारी शिक्षा संज्ञानात्मक एवं सहसंग्यानात्मक विषय को बच्चों में कैसे जीवन में जीने की कला को निखारता है। इस विषय पर अपनी बातो को रखा गया माध्यमिक शाला अंडोला के प्रधान पाठक विद्यासागर दीक्षित ने भी बच्चों को जीवन में कैसे शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है उक्त विषय गहन चर्चा की गई। बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम 4:00 बजे तक चली ।
स्वयं सेवकों ने खेल कूद कर अपना उत्साह बढ़ाया और शिविर का आनंद लिए । कार्यक्रम अधिकारी विशेषर प्रसाद खरे एवं कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांगड़े द्वारा मंच संचालन किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी