IMG-20260124-WA0020
SARANGARHजागरूकता

नारी शक्ति ने छेड़ा अवैध जुआ सट्टा और शराब के खिलाफ अभियान

सारंगढ़ । कोसीर पुलिस एवं ग्राम मचलाडीह के नारी शक्ति महिला समूह ने  गांव में अवैध जुआ ,सटटा ,शराब जैसे बुराईयों के बारे में  जन जागरूक अभियान छेड़ दिया है।इसके लिए कोसीर के ग्राम मचलाडीह  में जागरूकता रैली निकाली गई ।

पुलिस अधीक्षक  पुष्कर शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकमलेश चंदेल ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  अविनाश मिश्रा मुख्यालय सारंगढ के कुशल मार्गदर्शन पर थाना कोसीर पुलिस एवं ग्राम मचालाडीह  की महिला समूह की सदस्यों द्वारा गांव  में अवैध जुआ ,सटटा ,शराब जैसे बुराईयों तथा ट्रेक्टर ट्राली में व्यक्तियों को बैठाकर कहीं ले जाने जैसे अप्रिय घटना की आशंका को लेकर गांव में पैदल मार्च कर जन जागरूक अभियान चलाया गया । इस रैली में महिला समूह के महिलाएं गांव के आम लोग रैली में सामिल होकर गांव में घूम कर जागरूक किए वही कोसीर पुलिस ने चौपाल लगाकर कानून की जानकारी दिए । वही इसके पूर्व में ग्राम छुहीपाली , बरदुला , में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।

——–

समाजिक बुराइयों के प्रति किया जागरूक

कोसीर थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ने चौपाल में महिला स्व सहायता संगठन के महिलाओं को  सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करते हुए कानून से संबंधित कई विषयों जैसे साइबर क्राईम ,आनलाइन ठगी , फोन काल से ठगी ,यातायात से संबंधित जानकारी देते हुए युवा वर्ग को मोबाईल से हो रहे अपराध पर भी बतलाए चौपाल से उठ कर गांव में रैली निकला गया ।

 जागरूकता कार्यक्रम में कोसीर थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कुलदीप तिवारी , कलमकार लक्ष्मी नारायण लहरे , संतोष चौहान ,आरक्षक प्रदीप रात्रे , गिरजा शंकर देवांगन , राज कुमार साहू ,मनीराम कंवर गांव के मितानिन ,समिति के अध्यक्ष पार्वती चौहान उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन