वन विभाग

हाथी प्रभावित क्षेत्रों के रहवासियों के लिए वन अमला कर रही है जतन

दूरस्थ वन क्षेत्र में रहने वालों को चिन्हांकित कर हाथी सुरक्षा कैंप में की गई व्यवस्था, गरम भोजन,कपडे और अलाव जला कर की जा रही है मदद

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में हाथीयों के घुसपैठ और जनहानी को रोकने के लिए जहां धरमजयगढ़ वनमंडल के अधिकारी नित नए तरीकों का इस्तेमाल कर ग्राम वासियो को नुकसान से बचाने का प्रयास कर रहे है।

वही वन परिक्षेत्र लैलूंगा के हाथी प्रभावित क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों को जिनके मकान दूरस्थ वन क्षेत्र में है और कच्चे मकान में निवास करते हैं । ऐसे क्षेत्रों को चिन्हांकन कर कल रात  सुरक्षित स्थल पर लाया  गया और  हाथी सुरक्षा कैंप में ठहराया गया है। यही नही सूत्रों की माने तो  वन विभाग हाथी प्रभावितों के लिए भोजन, गरम कपड़े, अलाव और रात्रि विश्राम हेतु आवश्यक व्यवस्था की भी गई है।  इस कार्य को अंजाम देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ‘हाथी मितान दल’ का गठन कर के लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं सचेत किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय वॉट्सएप ग्रुप, के माध्यम से हाथी की सूचना का आदान-प्रदान किया जा रहा है।  हाथी मितान दल द्वारा सतत रूप से हाथी प्रभावित लोगों को या गांव के ग्रामीणों को हाथी आमद की जानकारी दी जा रही हैं एवं गांव के लोग जो जंगल किनारे निवास करते हैं। जिन्हें हाथी प्रभावित कर सकता है उन्हें समझाइए देकर सुरक्षित स्थल या पक्का मकान या शासकीय भवन में पहुंचा कर हाथी से सुरक्षित रखकर उनके भोजन व्यवस्था की जा रही है । उन्हें सुरक्षित रहने हेतु समझाइए दी जा रही है। हाथी निगरानी हेतु स्थानीय को लगाया गया है और वन अमले द्वारा सतत गश्त और ड्रोन द्वारा भी हाथी मूवमेंट की जानकारी ली जा रही है।  उप वनमंडलाधिकारी  एम एल सिदार और वन परिक्षेत्र अधिकारी  सूर्यकांत नेताम के द्वारा लैलूंगा वनपरिक्षेत्र में क्लस्टर अप्रोच में ऐसे वलनरेबल मकानों का चिन्हांकन तथा साथ ही अपातकालीन सुरक्षा/रेस्क्यू कैंप की भी पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन