IMG-20260124-WA0020
वन विभाग

जंगल मे हाथी से ग्रामीण का हो गया सामना और हाथी ने उतार दी मौत के घाट

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के बरौद बीट की घटना, विभाग की लापरवाही हो रही उजागर

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। जंगल मे लकड़ी लेने गए ग्रामीण को एक हाथी ने पटक कर मौत के घाट उतार दी। घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के  बरौद बीट की बताई जा रही है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ौत निवासी बंधन राठिया कल जंगल में लकड़ी लेने गया था। वहां एक दंतेल हाथी से उसका सामना हो गया। हाथी ने ग्रामीण को दौड़कर सूट से पकड़ लिया और पटक कर मौत के घाट उतार दी। मामले की जानकारी विभाग को लगने पर तत्काल मौके पर पहुंचे और मृतक का मार्ग पंचनामा करते हुए शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि वन विभाग को क्षेत्र में हाथी होने की जानकारी नहीं थी। जबकि विभाग इन हाथियों के पीछे लाखों रुपए खर्च करते हैं। इसके बावजूद हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर रखने के बाद भी इन हाथियों की जानकारी विभाग को नहीं होना समझ से परे हैं। और सम्भवतः विभाग के इस घोर लापरवाही के कारण ही उक्त ग्रामीण जंगल की ओर गया आकर हाथी का शिकार हो गया। अन्यथा अगर वन विभाग द्वारा मुनादी कराई जाती तो सम्भवतः उसकी जान बच जाती। सूत्रों की माने तो 11 फरवरी की हांथी रिपोर्ट में वन विभाग को  घरघोड़ा वन परिक्षेत्र क्षेत्र में हांथी नहीं होने की जानकारी देने की बात कही जा रही है। यही वजह है कि मृतक लकड़ी लेने जंगल की ओर गया था औऱ हांथी से उसका सामना हो गया  जिसमें ग्रामीण की मौत हो गई। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच