वन विभाग

सूरजपुर के वन क्षेत्र में घूमता दिखा बाघ, राहगिरों ने बनाया

यह बाघ चांदनी बिहारपुर वन परिक्षेत्र के चंपाजोर जंगल में नजर आया

वन विभाग बाघ की मूमेंट पर कड़ी निगाह रखे हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके

ब्रह्मोस न्यूज सूरजपुर। जिले के कुदरगढ़ क्षेत्र में एक बाघ देखे जाने की घटना प्रकाश में आई है। इसके बाद वन अमला एलर्ट हो गए है। बताया जा रहा है कि कल  सुबह-सुबह एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया। यह बाघ चांदनी बिहारपुर वन परिक्षेत्र के चंपाजोर जंगल में नजर आया। इसी दौरान ओड़गी-बिहारपुर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने बाघ का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। इसके बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

आज से कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र मेला शुरू हो रहा है। जिसमें लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं। ऐसे में वन विभाग और प्रशासन दोनों ही बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं। वन विभाग बाघ की मूमेंट पर कड़ी निगाह रखे हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...