अनुकरणीय पहल

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरपाली के शिक्षकों ने किया विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

संकुल कुलबा के शिक्षको ने बिखेरी छात्र छात्राओं के चेहरे पर बिखेरी मुश्कान

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कहते है मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है और इन दिनों भीषण ठंड को देखते हुए  जिले के कुछ शिक्षक इंसानियत की वो मिशाल पेश कर रहे है जिसे देख कर लोग बाग अभिभूत हो जा रहे है। इसी की कड़ी में रायगढ़ विकासखंड के संकुल कुलबा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरपाली में संकुल प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद बघेल  के मार्गनिर्देशन में  प्रधान पाठक रोहित सिदार सहित शिक्षक डॉ श्याम पटेल,  अजय चौहान एवं श्रीमती अंबिका चौधरी  ने  साझा सहयोग से संस्था में दर्ज समस्त 31 विद्यार्थियों को गर्म कपड़े स्वेटर वितरण स्कूल के छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी की मुस्कान बिखेर दी है। यही नही जिन जिन स्कूलों में यह काम हो रहा है उस स्कूल की सर्वित्र सराहना हो रही है जिसमे संकुल कुलबा का नाम भी शामिल हो गया है। 

शिक्षक अंबिका चौधरी ने दिया न्यौता भोज।

श्रीमती अंबिका चौधरी शिक्षक द्वारा पुत्र रत्न की प्राप्ति पर माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला बरपाली के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को न्यौता भोज कराया गया। इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद बघेल, सीएसी भगवान प्रसाद पटेल, मोतीलाल सिदार, शाला विकास समिति के अध्यक्ष, प्रधान पाठक रोहित सिदार, पद्मलोचन पटेल, सहित समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...