IMG-20260124-WA0020
अनुकरणीय पहल

एनटीपीसी तलईपल्ली में किया गया टीबी जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी मेडिकल टीम ने टीबी जागरूकता पर आधारित एक नाटक का किया प्रस्तुति

ब्रह्मोस न्यूज घरघोड़ा। (16 जनवरी) एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा कामगारों के लिए क्षय रोग (टीबी) जागरूकता और निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन खदान क्षेत्र में एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख अजय सिंह यादव, घरघोड़ा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ एसआर पैकरा, और एनटीपीसी व वीपीआर माइनिंग लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

इस शिविर में 1500 से अधिक कामगारों की जांच की गई। अपने संबोधन अजय सिंह यादव ने कामगारों से शिविर में हिस्सा लेने का अनुरोध किया व उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझने की अपील की।  एसआर पैकरा ने टीबी मुक्त भारत में योगदान देने का आग्रह किया और टीबी के लक्षणों व निवारण की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी मेडिकल टीम ने टीबी जागरूकता पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसे कामगारों ने सराहा। इस पहल का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोग की रोकथाम सुनिश्चित करना है। एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा आयोजित यह टीबी जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर न केवल कामगारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी