रामनवमी के अवसर पर डॉ.राजू ने दिया सर्परक्षक समिति को सेफ्टी शूज़ और स्नेक ग्लव्स भेंट

रामनवमी के पावन अवसर पर आदरणीय डॉक्टर राजू अग्रवाल द्वारा सराहनीय पहल-
रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में डॉक्टर राजू अग्रवाल ने
ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। रामनवमी के शुभ अवसर पर डॉ राजू ने सर्परक्षक समिति को सेफ्टी शूज़ और स्नेक ग्लव्स भेंट स्वरूप प्रदान किए। यह न केवल समिति के कार्यों को और अधिक सुरक्षित बनाएगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समाज के हित में कार्य करने वालों के पीछे मजबूत समर्थन और प्रोत्साहन भी होगा है। डॉक्टर राजू समय-समय पर समिति के साथ बैठक कर उनका मार्गदर्शन करते रहते हैं और उनके मनोबल को निरंतर ऊँचा बनाए रखने का कार्य करते हैं। उनकी यह सोच और सहभागिता समिति के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। इस अवसर पर डॉक्टर अहर्निश अग्रवाल, डॉक्टर मल्लिका अग्रवाल भी मौजूद रहे। सर्परक्षक एनिमल रेस्क्यू टीम रायगढ़ सर्परक्षक समिति हमेशा अच्छे अच्छे कार्य करती रहती है। रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर राजू अग्रवाल, डॉक्टर अहर्निश अग्रवाल, डॉक्टर मल्लिका अग्रवाल के इस पहल से उनका मनोबल निश्चित रूप से और बढ़ेगा।
समिति की ओर से डॉक्टर राजू अग्रवाल जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।- सर्परक्षक एनिमल रेस्क्यू टीम रायगढ़ सर्परक्षक समिति से विनितेश तिवारी, लोकेश मालाकार, जयप्रकाश यदु, रवि मिरि, सुमित बेहरा, जय नारायण खर्रा, पुष्पेंद्र त्रिपाठी और किशन धर्मा मौजूद थे।




