IMG-20260124-WA0020
अनुकरणीय पहल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए जगह किया गया तय

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लाखों लोग होंगे लाभान्वित
स्वास्थ्य से वंचित लोगों को गांव में मिलेगा सुविधा

ब्रह्मोस न्यूज कोसीर। सारंगढ़ जिला के कोसीर में आने वाले समय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा सरकार के द्वारा मिलेगी । इसके लिए जगह तय कर लिया गया है।
सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोसीर  से कई कोस दूर होने के कारण बहुत लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था इसके कारण  लोगो को तात्कालिक लाभ नहीं मिल पाता है। अब जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए पहल हो गई है आने वाले समय में कोसीर में लोगों को इसका लाभ मिलेगा । सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला निर्माण के बाद से जिले में जिला अस्पताल और सारंगढ़ अंचल के कोसीर में सामुदायिक स्वास्थ्य भवन बनने के बाद से लोगों को स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा यह दो राय नहीं है। आस पास के गरीब तबके के लोग स्वास्थ्य का लाभ ले पाएंगे । विदित हो
कोसीर अंचल के जनप्रतिनिधियों ने कोसीर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग रखे थे। जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सारंगढ़ प्रथम आगमन पर 19 जनवरी  को हुई थी। उन्होंने कोसीर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए घोषणा किए थे ।जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने अमल करते हुए कार्यवाही कर सज्ञान लिया था ।
कोसीर में सारंगढ़ बी एम ओ आर एल सिदार कोसीर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नए भवन निर्माण के लिए जमीन देखे । राम स्मृति उद्यान के सामने जमीन की पटवारी ने नाप जोक करते हुए दिखे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने आज जगह का निरीक्षण किया ।  बी एम ओ ने बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन दो वर्ष के अंदर निर्माण हो जाएगी । भवन के लिए 3. 10 करोड़ की लागत से बनेगी । जमीन की प्रक्रिया जितनी जल्दी होगी कार्य उतनी जल्दी होगी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना से पूरे अंचल को लाभ मिलेगी ।
जगह निरीक्षण पर पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे , गांव के उप सरपंच प्रतिनिधि पोलेश्वर बनज अधिवक्ता , बी डी सी प्रतिनिधि भैरव नाथ जाटवर ,गांव के नीलम आदित्य ,शंभू राव ,श्याम कुमार पटेल और अन्य ग्रामीण कोसीर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी