उत्सव

रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों ने मनाया धूमधाम से जन्माष्टमी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ ।  रेनबो अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल शैलेन्द्र नगर बैंक कॉलोनी बोइरदादर व कुसमुरा शाखा के बच्चों ने आज “जन्माष्टमी” पर्व को धूमधाम से मनाया।

——

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी, रेनबो संस्था के छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति व परंपरा का अनुसरण किया व प्रत्यक्ष झांकिया सजाई गईं। झांकियों में कारागृह में बंदी के रूप में देवकी और वासुदेव , वासुदेव द्वारा अपने पुत्र श्री कृष्ण जी को यमुना पार करवाना, गोवर्धन पर्वत तथा वृन्दावन में गाय चराते हुए श्री कृष्ण लीला के प्रसंगो का प्रदर्शन किया गया | श्री कृष्ण और राधा के रूप में सजे – अनिरुद्ध, अव्यांश, वैभव , मोक्ष, दिव्यांश, अर्पण , शिवांश , विनायक, आदि, ईशान , संस्कार, देवांश , अथर्व, मेधांश, अमरेंद्र , आरव, गीतांश, अभ्युदय , संस्कार,अयांश, लीयांश, रितिका तथा राधा रानी की वेश भूषा में – कृषिका , श्रीनिका, अक्षिता, आन्या, टिया , संयुक्ता, झरना, समृद्धि, दिविजा, अंकिता, जान्हवी, संस्कृति, लक्ष्मी, देवांशी, समृद्धि, काव्या, अंकिता, सान्वी, रोमांशी बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। संस्था की शिक्षिकाओं द्वारा श्री कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक की कहानी बड़े ही रोचक ढंग से बच्चों को बताई गई जिसमे कंस के अत्याचारों से समाज को कैसे श्री कृष्ण जी ने बचाया। “हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की” के उद्घोष ने बच्चों के मन में कृष्ण प्रेम को जागृत किया। तत्पश्चात कुञ्ज बिहारीजी की आरती तथा हरे रामा हरे कृष्णा, अच्चुतम केशवं, ओम जय जगदीश हरे, छोटी छोटी गैया भजनों ने पुरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के शिक्षकों विद्यार्थियों एवं उपस्थित अभिभावकों ने बाल गोपाल को झूला झूलाया एवं माखनचोर श्री कृष्ण के रूप में सजे नन्हें गोविंदाओं ने माखन से भरी मटकी फोड़ कर सभी को आनंदित कर दिया। इस कार्यक्रम का समापन संस्था प्रमुख के द्वारा अभिभावकों , शिक्षकों व बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए “जय श्री कृष्ण , हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के उद्घोष तथा प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन