IMG-20260124-WA0020
उत्सव

गांव की बहनों ने पुलिस भाइयों को राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया

ब्रह्मोस न्यूज़ कोसीर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कोसीर थाने में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। जब गांव की बहनें पुलिस थाने पहुंचीं और वहां तैनात पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। इस भावुक और स्नेहमयी अवसर पर पुलिस कर्मियों ने भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन दिया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती राधिका चंद्रा और श्रीमती राधिका अनंत अपने परिवार सहित कोसीर थाने पहुंचीं। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ यह पर्व मनाया। राखी बांधने के बाद बहनों ने पुलिस भाइयों को मिठाई खिलाई, और उनसे उनकी सुरक्षा का वचन लिया।

इस अवसर पर कोसीर थाना प्रभारी सहायक उप निरीक्षक कुलदीप तिवारी ने कहा, “हम अपने कर्तव्य की वजह से अक्सर घर नहीं पहुंच पाते हैं। लेकिन आज हमारे बीच हमारी बहनें आकर हमें राखी बांध रही हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम अपने बहनों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।”

पुलिस कर्मियों ने भी बहनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस तरह के आयोजन ने थाने के वातावरण को भावुक और स्नेहमयी बना दिया। रक्षाबंधन के इस पर्व पर गांव की बहनों और पुलिस कर्मियों के बीच इस विशेष बंधन ने एक नया आयाम दिया, जिसमें स्नेह, सुरक्षा और कर्तव्य का मिलन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच