CRIME

ब्रह्मोस ब्रेकिंग… कही तालाब में तो नही डूब गई महिला, लापता महिला की मौत को लेकर अब तक रहस्य बरकरार..

फॉरेंसिक और ऐफेशल जांच के बाद होगा महिला की लापता होने या मौत का खुलासा..

रायगढ़। ग्राम पंचायत चिटका पानी में हुई जयदेव गुप्ता की मौत के मामले में फिलहाल पुलिस को अब तक लापता महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। जिसमें  उसकी लापता पत्नी गुलाबी बाई की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। जिसमें महिला की मौत को लेकर सती होने की भी बात कही जा रही है परंतु इस मामले में अब तक ऐसी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। इस मामले में चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव की माने तो आज के इस दौर में यह संभव नही है किंतु फिर भी संदेह के आधार पर शवदाह स्थल से राख और हड्डियों के अवशेष को डॉक्टरों की मौजूदगी में इक्कठा कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है । इसके बाद फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद उसे ऐफेशल जांच के लिए भेजा जाएगा तब जाकर कोई खुलासा हो पायेगा। बहरहाल महिला के गायब होने का मामला उलझता ही जा रहा है जिसे लेकर अब बड़े अधिकारी भी गंभीर हो चुके हैं।

——– 

नजदीक में है तालाब

इस मामले में पुलिस के माने तो जिस जगह पर महिला के पति का दाह संस्कार किया गया था। उसके नजदीक ही एक तालाब भी है। जिसमें सर्चिंग कराए जाने की बात कही जा रही है । जिसमे संभवत तालाब में महिला ने डूब कर कही आत्म हत्या न कर लिया हो इसकी भी संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
ठगी के प्रयास को रिटायर्ड शिक्षक ने किया नाकाम, साइबर जागृति अभियान” का असर महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्...