CRIME

आरपीएफ  पुलिस ने सूपा में मारा छापा,12 ई टिकट के साथ आरोपी गिरफ्तार

ब्रम्होस न्यूज़ रायगढ़।  रेल सुरक्षा बल की विशेष टीम ने मुखबिर सूचना पर सूपा पुसोर के  एक् स्टूडियो मे दबिश दी वहां अवैध तरिके से रेलवे ई टिकट बनाने वाले एक युवक को  रेलवे सुरक्षा बल ने धारा 143 रेल अधिनियम के तहत एक आरोपी को गिरफ्ता की  है।  इस सबंध मे आरपीएफ पोस्ट रायगढ़  प्रभारी निरीक्षक  कुलदीप कुमार ने बताया कि  20अगस्त को उनके प्रभारी निरीक्षक, रेसुब पोस्ट रायगढ़ के दिशा निर्देश में उप अखिल सिंह हमराह बल एवं पुसौर पुलिस के सहयोग से ग्राम-सूपा में स्थित गोकुल स्टुडियों 

में  दबिश दिया गया। उक्त दुकान में दुकान संचालक  गोकुल बरेठ, पिता  सियाराम बरेठ  32 वर्ष निवासी ग्राम-सूपा, थाना-पुसौर  रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ करने एवं इलेक्ट्रॉनिक सामानों का जांच हेतु नोटिस दिया गया जहां दुकान में रखे कम्प्यूटर सिस्टम की जांच किया गया । जांच में पाया कि गोकुल बरेठ अपने दो पर्सनल यूजर आई.डी. से 07 नग (Past) कुल कीमत लगभग 5340/- रूपये तथा 03 नग (Future) रेलवे ई टिकट कुल कीमत लगभग 6720/- रूपये तथा आई डी  से 02 नग (Past) रेलवे ई टिकट कीमत 1055/- रूपये का बनाना पाया गया। 12 नग रेलवे ई टिकट की कुल कीमत लगभग 13115/– रूपये हैं। उक्त 12 नग रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार का वैध अनुज्ञप्ति नहीं है। वह लगभग 02 वर्ष से रेलवे ई-टिकट का व्यापार कर रहा है और ग्राहकों के मांग पर प्रत्येक टिकट में 50/- अतिरिक्त चार्ज कमीशन के रूप में लेकर टिकट बनाना बताया। उक्त टिकट को बनाने के लिए अपने स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, ब्रांच-कोड़ातराई के खाता का प्रयोग कर टिकट बनाता था । इससे इस मामले में धारा-143 रेलवे अधिनियम अपराध कारित किया जाना पाये जाने पर दुकान संचालक गोकुल बरेठ के खिलाफ कार्यवाई करते हुए 12 रेल ई-टिकट तथा सुसंगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को  जप्त करते हुए धारा 143 रेलवे अधिनियम 1989 संशोधित 2003 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया है । इस संबंध में 11 सूत्रीय दिशा निर्देशों का एवं मानव अधिकार के नियमों का पालन किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के बताये अनुसार उसके परिजन को दी गई। सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत का लाभ दिया गया।ऐसे कार्यवाही अभी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन