अध्यात्म

पटवा-नामदेव समाज ने अपने आराध्य संत के आदर्शों को मानकर पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

एकादशी तिथि पर संत नामदेव की 756 वीं जयंती पर चांदनी चौक में हुई महाआरती

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कार्तिक मास के देवउठनी एकादशी तिथि पर शहर की पुरानी बस्ती स्थित चांदनी चौक में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 756 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। पटवा-नामदेव समाज ने अपने आराध्य संत की महाआरती कर उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया।
चांदनी चौक के मुख्तियार बाड़ा में 20 नवंबर की सुबह यादगार रही। छत्तीसगढ़ पटवा-नामदेव समाज की रायगढ़ इकाई ने अपने आराध्य संत शिरोमणि नामदेव की तस्वीर पर रोली-तिलक लगाते हुए पुष्प अर्पित किया, साथ ही विधि विधान से सामूहिक महाआरती कर जयकारे भी लगाए। वहीं, प्रसाद वितरण कर एक दूसरे को संत नामदेव की 756 वीं जयंती की बधाई भी दी गई।


जयंती उत्सव में पटवा-नामदेव समाज के संरक्षक डाईमन नामदेव, लक्ष्मीनारायण पटवा, घनश्याम पटवा, संदीप नामदेव, प्रभात पटवा, जयकुमार नामदेव, शैलेन्द्र नामदेव, भीमेश्वर नामदेव, अशोक नामदेव, जगदीश प्रसाद पटवा, ठाकुर प्रसाद पटवा, शैलेष नामदेव, प्रकाश नामदेव, देवेंद्र नामदेव, आदित्य नामदेव तो मां मंगला महिला समिति से कृष्णा नामदेव, रूपेश्वरी नामदेव, यशुमति नामदेव, सरिता नामदेव, पायल नामदेव, निर्मला नामदेव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
उमेश के जन्मदिन पर रामचंद्र शर्मा ने दी 25 बच्चियों को स्कूल यूनिफॉर्म का उपहार पटवा-नामदेव समाज ने अपने आराध्य संत के आदर्शों को मानकर पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प रायगढ़ में प्रथम बैच का भव्य प्रवेशोत्सव एवं इंडक्शन सेरेमनी आयोजित जेसीआई रायगढ़ सिटी की वर्ष 2027 की नई कार्यकारिणी का गठन, जेसी आयुष मोदी बने अध्यक्ष रायपुर में सेवा दूत अभियान की प्रांतीय कार्यशाला, जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान सहित भाजपा नेता शामिल हुए JNVST-2027 प्रवेश परीक्षा..... रायगढ़ में दस हजार करोड़ के काम आरोप नहीं, अब विकास पर हो रही है बहस आई.टीआई, खरसिया के विद्यार्थियों ने किया स्काई अलॉयज का आद्योगिक भ्रमण पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किसान की फसल कम हुई तो भी आर्थिक अधिकार कम नहीं होंगे,साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला-अशोक अग्रवाल