अनुकरणीय पहल

उमेश के जन्मदिन पर रामचंद्र शर्मा ने दी 25 बच्चियों को स्कूल यूनिफॉर्म का उपहार

अनाथालय की 25 बच्चियों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई।

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता रामचंद्र शर्मा द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के नेतृत्व में अनाथालय की 25 बच्चियों को स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई। इस सेवा कार्य के माध्यम से जन्मदिन को सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना से जोड़ते हुए बच्चियों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति सहयोग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल विकास ठेठवार, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल, पार्षद अमृत कार्टजु, सोनू पुरोहित सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस पहल की सराहना करते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में ऐसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
उमेश के जन्मदिन पर रामचंद्र शर्मा ने दी 25 बच्चियों को स्कूल यूनिफॉर्म का उपहार पटवा-नामदेव समाज ने अपने आराध्य संत के आदर्शों को मानकर पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प रायगढ़ में प्रथम बैच का भव्य प्रवेशोत्सव एवं इंडक्शन सेरेमनी आयोजित जेसीआई रायगढ़ सिटी की वर्ष 2027 की नई कार्यकारिणी का गठन, जेसी आयुष मोदी बने अध्यक्ष रायपुर में सेवा दूत अभियान की प्रांतीय कार्यशाला, जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान सहित भाजपा नेता शामिल हुए JNVST-2027 प्रवेश परीक्षा..... रायगढ़ में दस हजार करोड़ के काम आरोप नहीं, अब विकास पर हो रही है बहस आई.टीआई, खरसिया के विद्यार्थियों ने किया स्काई अलॉयज का आद्योगिक भ्रमण पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किसान की फसल कम हुई तो भी आर्थिक अधिकार कम नहीं होंगे,साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला-अशोक अग्रवाल