अपराध

पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे चार युवक और एक अपचारी बालक को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त

जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5 लाख 82 हजार रुपये, पुणे (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं सभी आरोपी

संबलपुर से गांजा लेकर पुणे जा रहे थे आरोपी, रास्ते के खर्च के लिए रायगढ़ में गांजा बेचने की थी तैयारी, आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजा तस्करी में संलिप्त 4 युवकों एवं एक अपचारी बालक सहित कुल 5 लोगों को पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के बनाये गये हैं, दोनों कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 25.175 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 92 हजार रुपये है, तथा तीन मोबाइल फोन कीमत करीब 90 हजार रुपये, इस प्रकार कुल 5 लाख 82 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे ओडिशा के संबलपुर से गांजा खरीदकर ट्रेन के माध्यम से रायगढ़ पहुंचे थे और यहां से पुणे (महाराष्ट्र) जाने की तैयारी में थे। रास्ते के खर्च की व्यवस्था करने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ही गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

पहली कार्रवाई में 20.434 किलो गांजा बरामद

दिनांक 20 नवंबर 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग के पास शिव मंदिर के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर तीन व्यक्ति बैग एवं ट्रॉली बैग में गांजा रखकर बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम (1) अमोल बबन धोत्रे (29 वर्ष), निवासी वरवंड गोपीनाथ नगर, जिला पुणे, (2) सागर लक्ष्मण गायकवाड़ (18 वर्ष), निवासी सिंहमड रोड, किरकटवाड़ी, जिला पुणे तथा (3) शुभम नंदू गुंजाल (23 वर्ष), निवासी जुनादत्तावाड़ी रोड, जिला पुणे (महाराष्ट्र) बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 20 पैकेट में रखा 20.434 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब 4 लाख रुपये तथा तीन मोबाइल फोन 80 हजार रूपये (आईफोन, रेडमी एवं ओप्पो) बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संबलपुर से गांजा लेकर ट्रेन से रायगढ़ पहुंचे थे और पुणे वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहक तलाश रहे थे।

दूसरी कार्रवाई में 4.741 किलो गांजा के साथ दो पकड़े गए

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के मोटरसाइकिल स्टैंड के पास दो व्यक्ति बैग में गांजा रखकर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम इम्तियाज रफिक ईनामदार (21 वर्ष), निवासी चाकन मानिक चौक, जिला पुणे (महाराष्ट्र) बताया, जबकि दूसरा 16 वर्ष 2 माह का अपचारी बालक निकला। तलाशी के दौरान इम्तियाज के बैग से पांच पैकेट में रखा 4.741 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब 92 हजार रुपये तथा एक इनफिनिक्स मोबाइल फोन, कीमत करीब 10 हजार रुपये बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ ओडिशा से गांजा खरीदकर बिक्री के लिए पुणे ले जा रहे थे। संबलपुर से ट्रेन द्वारा रायगढ़ पहुंचने के बाद पुणे जाने के लिए अन्य साधन की व्यवस्था करने हेतु स्टेशन के बाहर इंतजार कर रहे थे। गांजे के क्रय-विक्रय के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस ने कुल चार वयस्क आरोपियों एवं एक अपचारी बालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की है। प्रकरणों में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, विजय एक्का, दिलसिंह कंवर, जगदेव मरकाम, सहायक उप निरीक्षक कोसो सिंह जगत, आरक्षक जितेन्द्र दुबे, गणेश राम राठिया, अमित खलखो, नितेश लकड़ा एवं प्रेमसाय उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में आरपीएफ रायगढ़ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह का संदेश

“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किसान की फसल कम हुई तो भी आर्थिक अधिकार कम नहीं होंगे,साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला-अशोक अग्रवाल जिले की 40 महिला पशुपालकों का सात दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण प्रारंभ आर्थिक रूप से मजबूत होंगे प्रदेश के किसान… रायगढ़ को मिली बड़ी सौगात: नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के भवन के लिए 11.61 करोड़ की स्वीकृति मंत्री निवास बना बच्चों कीपाठशाला..ओपी चौधरी बने गुरु रामचंद्र 45 प्रतिशत तो जयंत 18 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान पर वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर के छात्र दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में करे... एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे बरसात में जल भराव से मिलेगी मुक्ति, तीन प्रमुख नालों का निर्माण 20 दिनों में होगा पूरा