IMG-20260124-WA0020
अध्यात्म

भूत-पिशाच के साथ निकलेगी  गौरी शंकर मंदिर से भोलेनाथ की भव्य बारात

शहर की ऐतिहासिक शिव बारात 26 फरवरी को आयोजित

जिम्मी अग्रवाल व सहयोगी ओमकार तिवारी के नेतत्व  निकलेगी विशाल भोलेनाथ की बारात

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। शहर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के सुख समृद्धि के लिए भोलेनाथ की भव्य बारात का आयोजन किया जाता है। आयोजककर्ता जिम्मी अग्रवाल व सहयोगी ओमकार तिवारी के नेतत्व एक विशाल जुलुश का अयोजन विगत तीन वर्षों से देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी दिन बुधवार को शिव बारात का आयोजन धूमधाम से किया जाना सुनिश्चित किया गया है। शिव बारात में हर वर्ष भोले बाबा अपने भूत-पिशाच के साथ शहर में हजारों भक्तगण के साथ निकलते है।  इसी तारतम्य में इस वर्ष की शिव बारात की तैयारी पूरी मानी जा रही है। बारात में अनेको प्रकार के बाजा व झांकी से निकाली जाएगी भोलेनाथ की बारात। आयोजक जिम्मी अग्रवाल ने बताया कि यह बारात केवल एक शोभायात्रा ही नही है अपितु हजारों शिव भक्त के श्रद्धा के साथ संपन्न होती है। यह हमारे सनातन धर्म की एकता व अखंडता को प्रदर्शित करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही आयोजक जिम्मी अग्रवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रुद्राभिषेक किया जाएगा। शाम 5 बजे भोलेनाथ की सामुहिक आरती के बाद बारात गौरीशंकर मंदिर से प्रारंभ होंगी। शहर भ्रमण कर पुनः गौरीशंकर मंदिर में समाप्त होगा जहाँ भव्य भंडारा में प्रासाद ग्रहण कर लोग अपने घर को प्रस्थान करेंगे और आयोजक जिम्मी ने समस्त नगरवासियों को आमंत्रित कर शामिल होने का निवेदन भी किया है।

शिव बारात में सहयोगी की भूमिका निभा रहे ओमकार तिवारी ने बताया कि इस वर्ष बारात में अनेक प्रकार के बाजा है , जैसे कर्मा नृत्य , ओडिशा के प्रसिद्ध संबलपुरी धुमाल , छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध विनायक धुमाल बिलासपुर , युवाओ को एक करने हेतु बिलासपुर का विनायक जोन , अकलतरा का ब्लोअर मसीन , प्रिस्टल और बेहतरीन लाइट की छतरी , शिवरीनारायण की बग्गी , मनमोहक भगवान भोलेनाथ की झांकी , एक दर्जन ढोल वादक , बैंड पार्टी , भूत की टोली के साथ भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। साथ ही बताया कि यह बारात गौरी शंकर मंदिर से 5 बजे चालू होकर शहर के मुख्य मार्ग , सुभाष चौक , सदर बाजार , थाना रोड , हांडी चौक , घड़ी चौक , शक्तिगुड़ी चौक , नटवर स्कूल रोड , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक , mg रोड , रामनिवास टॉकीज चौक होते हुए पुनः गौरी शंकर मंदिर में समाप्त होगी। सहयोगी ओमकार ने भी समस्त शिवभक्तों को बारात में आमंत्रित किया है व शामिल होने हेतु अपील भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी