उल्लेखनीय कार्य

आई.टीआई, खरसिया के विद्यार्थियों ने किया स्काई अलॉयज का आद्योगिक भ्रमण

विद्याथियों ने जाना आधुनिक औद्योगिक कार्यप्रणाली का तरीका

ब्रह्मोस न्यूज खरसिया।  स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड में शासकीय आईटीआई संस्था, खरसिया के विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण (Industrial Visit) का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक गतिविधियों, उत्पादन प्रक्रियाओं, आधुनिक मशीनों एवं तकनीकी कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संयंत्र के विभिन्न विभागों का अवलोकन कराया गया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को उत्पादन प्रक्रिया, मशीनों के संचालन, गुणवत्ता नियंत्रण, मशीनों के रखरखाव तथा औद्योगिक सुरक्षा मानकों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

प्रबंध निदेशक  विकास अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास, अनुशासन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता औद्योगिक क्षेत्र में सफल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर मिलता है। विद्यार्थियों ने संयंत्र की कार्यप्रणाली में विशेष रुचि दिखाई तथा अधिकारियों से विभिन्न तकनीकी विषयों पर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विद्यार्थियों एवं कंपनी के अधिकारियों के बीच संवाद भी हुआ। यह पहल कंपनी की तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्योग-शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम के अंत में आईटीआई संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संयंत्र प्रबंधन तथा अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
आई.टीआई, खरसिया के विद्यार्थियों ने किया स्काई अलॉयज का आद्योगिक भ्रमण पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किसान की फसल कम हुई तो भी आर्थिक अधिकार कम नहीं होंगे,साय सरकार का ऐतिहासिक फैसला-अशोक अग्रवाल जिले की 40 महिला पशुपालकों का सात दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण प्रारंभ आर्थिक रूप से मजबूत होंगे प्रदेश के किसान… रायगढ़ को मिली बड़ी सौगात: नवीन नर्सिंग महाविद्यालय के भवन के लिए 11.61 करोड़ की स्वीकृति मंत्री निवास बना बच्चों कीपाठशाला..ओपी चौधरी बने गुरु रामचंद्र 45 प्रतिशत तो जयंत 18 प्रतिशत लेकर दूसरे स्थान पर वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर के छात्र दक्षिण कोरिया में अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में करे... एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे