JNVST-2027 प्रवेश परीक्षा…..

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने एवं परीक्षा केंद्रों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना
ब्रह्मोस न्यूज । जिला रायगढ़ एवं जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) के समस्त अभिभावकों एवं जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 (JNVST-2027) प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को सूचित किया जाता है कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027), कक्षा VI में प्रवेश हेतु प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट:
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/
JNVST-2027 प्रवेश परीक्षा हेतु जिला रायगढ़ एवं जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से कुल 8,604 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन हेतु दोनों जिलों में कुल 28 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनका जिलेवार विवरण निम्नानुसार है—
क्र. जिले का नाम परीक्षार्थियों की संख्या परीक्षा केंद्रों की संख्या
01 रायगढ़ — 22
02 सारंगढ़-बिलाईगढ़ — 06
कुल दोनों जिले 8,604 28
समस्त परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि एवं अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर निर्धारित परीक्षा केंद्र पर समय से उपस्थित होवे तथा पहचान स्वरुप आधार कार्ड लाना अनिवार्य हैं । प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय, भूपदेवपुर, जिला रायगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।
अनुराधा शर्मा
प्राचार्य
PM SHRI School जनवि रायगढ़ (छत्तीसगढ़)




