IMG-20260124-WA0020
अपराध

इंस्टाग्राम में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म: महिला थाना की पुलिस ने आरोपी को किया24 घंटे में गिरफ्तार

सरायपाली के जंगल में ले गया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। नौकरी दिलाने के नाम पर रायपुर की एक महिला को इंस्टाग्राम के माध्यम से झांसे में लेकर रायगढ़ बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने 17 मई को महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर नौकरी का विज्ञापन देखा था, जिस पर दिए गए नंबर पर कॉल करने पर कॉलर ने खुद को राहुल साहू, निवासी अडभार बताया और दावा किया कि वह एक प्लांट में काम करता है और नौकरी दिलवा सकता है। झांसे में आकर महिला 17 मई को रायपुर से ट्रेन रायगढ़ पहुंची, जहां कथित राहुल उसे स्टेशन से मोटरसाइकिल पर बैठाकर पूंजीपथरा क्षेत्र के एक प्लांट में ले गया। वहां यह कहकर कि “आज हाफ डे है, काम नहीं हो पाया, बड़े साहब से मिलवाता हूं,” वह महिला को सरायपाली के जंगल में ले गया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर बदनाम करने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला रात में ही महिला थाना पहुंची और पूरी जानकारी दी। थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने तत्काल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल को अवगत कराया जिन्होंने तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना असली नाम लोकनाथ पटेल 30 वर्ष पिता राम प्रसाद पटेल, निवासी ग्राम चारपारा, थाना सक्ती बताया। महिला थाना रायगढ़ ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64, 115(2), 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी