अपराध

फेसबुक फ्रेंड ने लूटी अस्मत : पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पहुंचाया जेल

गांव में आए बारात के साथ बाराती बन कर आया था आरोपी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। सोशल मीडिया पर जान-पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुसौर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने पुसौर पुलिस की सराहना की है। घटना बीती रात की है। 28 वर्षीय पीड़िता ने थाना पुसौर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से मीनकेतन पाव (27 वर्ष), निवासी थाना जूटमिल क्षेत्र से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ी और मीनकेतन ने युवती को शादी का प्रलोभन देना शुरू किया। युवती के अनुसार, 6 अप्रैल को उसके गांव बारात आई थी, जिसमें मीनकेतन भी शामिल था। बारात के दौरान मीनकेतन ने युवती से फोन पर संपर्क किया और घर का पता पूछकर सीधे उसके घर आ पहुंचा। शिकायत के मुताबिक, मीनकेतन ने युवती से बातचीत करते हुए जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से साफ इंकार कर दिया। खुद को ठगा महसूस कर युवती ने अपने परिजनों के साथ थाना पुसौर पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता के अनुरूप) के तहत मामला दर्ज किया और टीम बनाकर आरोपी मीनकेतन पाव को हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच सहित समस्त विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के साथ उप निरीक्षक संध्या कोका, उनि कुंदन लाल गौर, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी और महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की नीति आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश प्रदेश के 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ श्रमिकों के मेधावी बच्चों को पढ़ाई के लिए 12,500 रुपये की सहायता राशि, टॉप-10 में आने पर मिलेंगे एक ... सुरक्षित बचपन: जिले के तीन स्कूलों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन रायगढ़ पुलिस ने इंदौर के साइबर सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, सिंडिकेट के 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कृष्ण भक्ति में लीन हुईं चंद्रपुर की महिलाएं... आदिवासी समाज के विकास को लेकर अजजा आयोग के अध्यक्ष से मिले धरमजयगढ़ के समाज प्रमुख अदाणी फाउंडेशन की अनूठी पहल: कबड्डी, खो-खो स्पर्धा में तमनार, धरमजयगढ़ पुसौर समेत 7 स्कूल क्लस्टरों ... कोसीर में हुआ ऐतिहासिक गढ़-विच्छेदन दशहरा उत्सव मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया के कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन