IMG-20260124-WA0020
अपराध

कृष्णा स्टील में हुई चोरी का पूंजी पथरा पुलिस ने किया खुलासा

एक आरोपी को धर दबोचा, चोरी का माल बरामद

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । कृष्णा स्टील प्लांट में चोरी के मामले में पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्लांट से महंगे औद्योगिक सामान की चोरी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से 75 किलो वजनी एक क्रेन चक्का जब्त किया गया है जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये है। मामला न्यायालय में प्रस्तुत कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
घटना की जानकारी 21 मार्च को सामने आई जब प्लांट के सुरक्षा प्रभारी समर बहादुर ने पूंजीपथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 20-21 मार्च की रात चार युवक प्लांट की सीमा में घुसकर वहां रखे तीन क्रेन चक्के और दो पंखा मोटर को मोटरसाइकिल में लादकर चोरी कर ले गए। इसकी रिपोर्ट पर पूंजीपथरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 331(4), 305(E), और 3(5) बीएनएस के तहत जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच के दौरान प्लांट के गार्ड से पूछताछ की, जिसमें एक युवक की पहचान हुई। इसके बाद संदेही और उसके साथियों की तलाश तेज कर दी गई। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा द्वारा विशेष मुखबिर तैनात किए गए। गोपनीय सूचना के आधार पर संदेही लक्ष्मीकांत राठिया पिता भगवानो राठिया (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम सराईपाली, हाल निवासी ग्राम तुमीडीह को पकड़ा गया।
पूछताछ में लक्ष्मीकांत ने चोरी की वारदात में तीन अन्य साथियों के साथ शामिल होना स्वीकार किया। उसके कब्जे से एक नग भारी केन चक्का बरामद किया गया, जो घटना के समय चोरी गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
थाना पूंजीपथरा पुलिस अब आरोपी के अन्य तीन फरार साथियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी