IMG-20260124-WA0020
अपराध

9 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार,ओडिसा से कर रहा था तस्करी

लैलूंगा के जामबहार में पुलिस ने दी थी दबीश, बेचने के फिराक में भटक रहा था आरोपी

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में गांजा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस टीम को सफलता हासिल हुई है। लैलूंगा थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम जामबहार में दबिश देकर 9 किलो गांजा जब्त किया। इस कार्रवाई में आरोपी गोजाराम यादव (50) को गिरफ्तार किया गया है जो ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की फिराक में था। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये।आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर साइबर सेल और थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि गोजाराम यादव गांजा छिपाकर बिक्री के लिए रखे हुए है। इस पर लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के टिकरा पैरावट की तलाशी ली। वहां 9 पैकेट गांजा (प्रत्येक 1 किलो) बरामद हुआ जिसे आरोपी ने ओडिशा से लाने की बात कबूली। इसके बाद गोजाराम यादव पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल  अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, संतकुमार केंवट, सुरेश मिंज, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा और विक्रम सिंह की अहम भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस की आम जनता से अपील है कि अगर कहीं भी अवैध नशे का कारोबार हो रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच