45 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, सरसींवा पुलिस की कार्यवाई

थाना सरसीवां पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
आरोपियों के कब्जे से एक 45 किलो गांजा 01 स्विफ्ट कार, 01 मोटर सायकल सहित 05 मोबाइल किया गया जप्त
ब्रह्मोस न्यूज सारंगढ़। मुखबिर सूचना पर सरसींवा पुलिस ने 45 किलो गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सराईपाली की ओर से एक सफेद रंग के स्वीफ्ट कार में कुछ लोग अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए सरसीवा की ओर आ रहे थे तथा एक सुपर स्पलेण्डर मोटर सायकल में उनके दो साथी उनका पायलेटिंग करते हुए आ रहे है। इस्की सूचना थाना प्रभारी को लगने पर तत्काल ग्राम मुडपार भावेश स्टील दुकान के सामने मेन रोड के पास घेराबंदी हेतु तैनात कर दिया था।
इसी दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक हिरो सुपर स्पलेण्डर मोटर सायकल में दो लड़के आते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिसे घेराबंदी कर धर दबोचा गया और पूछताछ में दोनो आरोपी ने अपना नाम विजयकुमार केवट पिता भरतलाल केवट उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मल्दी, थाना एवं जिला सारंगढ बिलाईगढ तथा कृष्णाकुमार कहरा पिता घसियाराम कहरा उम्र 25 वर्ष ग्राम दुरपा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा बताया। दोनों संदिग्धों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछने पर उनके साथी पीछे स्वीफ्ट कार में आ रहे है बताये। कुछ देर पश्चात सफेद रंग का स्वीफ्ट कार आते दिखा जिसे रोक कर चेक करने पर उसमें 03 व्यक्ति सवार मिले, कार चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम संदीप कुमार साहू पिता स्व. श्यामसुन्दर साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मल्दी, थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ तथा दो अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम हेमंत कुमार केवट पिता स्व. सुधूराम केंवट उम्र 26 वर्ष तथा तिहारूराम वर्मा पिता स्व. सोनाउराम वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मल्दी, थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ बताये। कार की तलाशी लेने पर कार के डिक्की के अंदर 02 सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ (गांजा) भरा हुआ तथा 05 पैकेट भुरे रंग के प्लास्टिक टेप में लपेटा हुआ 45 पैकेट गांजा कुल 45.780 कि.ग्राम मिला। जिसे विधिवत जप्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपियोंको गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
यह है आरोपी
01. संदीप कुमार साहू पिता स्व. श्यामसुन्दर साहू उम्र 24 वर्ष,
- हेमंतकुमार केवट पिता स्व. सुघूराम केंवट उम्र 26 वर्ष
- तिहारूराम वर्मा पुत्र स्व. सोनउराम वर्मा, उम्र 40 वर्ष,
- विजयकुमार केवट पिता भरतलाल केवट उम्र 25 वर्ष सभी निवासी ग्राम मल्दी, थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ ।
- कृष्णाकुमार कहरा पिता घसियाराम कहरा उम्र 25 वर्ष ग्राम दुरपा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा ।
जप्त संपति
- 45.780 कि०ग्रा० गांजा मूल्य करीबन 04 लाख 50 हजार रूपये
- एक सफेद रंग के स्वीफ्ट कार क्र. CG 04 QB 1278
- एक पुराना हिरो सुपर स्पलेण्डर
- 05 नग मोबाईल फोन कुल किमती लगभग 13 लाख 17 हजार रूपये।




