IMG-20260124-WA0020
अपराध

देशी कट्टा-बंदूक और जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

रायगढ़ में जूटमिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता,पुलिस की मुस्तैदी से आरोपियों की योजना नाकाम, आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । जिले में पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर बिना सूचना अवैध तरीके से निवासरत संदिग्धों की धरपकड़ अभियान जारी है। इस संबंध में थाना प्रभारीगण मुखबीर सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। इसी कड़ी में जूटमिल थाना पुलिस को कल बड़ी सफलता मिली, जब ट्रांसपोर्टनगर इलाके से अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक बड़ी नाली वाली सिंगल बैरल बंदूक बरामद की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक  आकाश शुक्ला के सुपरविजन में पुलिस ने हथियारों के इस्तेमाल, वैधता और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
कल शाम थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल सहित वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर ट्रांसपोर्टनगर की ओर रवाना हुए। अमलीभौना रोड पर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान मिथलेश महतो और नितेश राय, दोनों निवासी जूटमिल, के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी मिथलेश महतो से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस तथा नितेश राय के मेमोरेंडम पर एक बड़ी नाली वाली बंदूक जब्त की गई।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला गया।  जिसमें आरोपी मिथलेश महतो, हत्या, आगजनी और अवैध शराब तस्करी मामले में आरोपी रहा है जिस पर जूटमिल पुलिस द्वारा समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है । आरोपियों के अन्य जिलों में अपराध तथा अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ  धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव के साथ प्रधान आरक्षक मो. दिलदार कुरैशी, आरक्षक तरुण महिलाने, धनेश्वर उरांव, जितेश्वर चौहान, शशिभूषण साहू और नरेश रजक की अहम भूमिका रही। एसपी श्री दिव्यांग पटेल, एएसपी श्री आकाश मरकाम और सीएसपी श्री आकाश शुक्ला ने पूरी टीम को सराहना दी है और कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता बताया है।

नाम आरोपी

  1. मिथलेश महतो पिता स्व. फुलेना महतो उम्र 33 वर्ष निवासी टिकरापारा सहदेवपाली संतोषी मंदिर के पास थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ मूल निवास ग्राम दरौंदा थाना दरौंदा जिला सिवान (बिहार)
  2. नितेश राय पिता वृंदालाल राय उम्र 28 वर्ष निवासी टिकरापारा सहदेवपाली थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (छ.ग.) मूल निवास ग्राम बनियापुर थाना बनियापुर जिला छपरा (बिहार)

जप्ती
एक लोहे का बना देशी कट्टा तथा 02 नग जिदा कारतुस, एक सिंगल बेरल वाली बडी बंदुक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी