IMG-20260124-WA0020
राजनीति

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण देना निंदनीय- ओपी चौधरी

कर्नाटक सरकार का यह निर्णय राहुल गांधी की मानसिकता की अभिव्यक्ति है

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण दिए जाने के कदम को निंदनीय बताते हुए कहा कांग्रेस सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय संविधान की मूल भावनाओं के विपरीत है साथ ही यह कदम कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति का प्रमाण भी है। संविधान में आदिवासी, दलित व वंचितों के लिए की गई आरक्षण व्यवस्था को कांग्रेस खत्म करना चाहती है संविधान प्रदत्त आरक्षण में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दलितों वंचितों के लिए की गई आरक्षण व्यवस्था को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार खत्म करना चाहती है इसे देश के लिए घातक कदम निरूपित करते हुए कहा सरकारी कामों में धर्म आधारित आरक्षण की व्यवस्था निंदनीय और अस्वीकार्य है। कर्नाटक सरकार द्वारा सिर्फ मुसलमानों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव राहुल गांधी की सहमति से पारित किया गया है। कर्नाटक सरकार का यह निर्णय राहुल गांधी की मानसिकता की अभिव्यक्ति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी