IMG-20260124-WA0020
राजनीति

कांग्रेस करती रही आदिवासियों का शोषण – विकास केडिया

आदिवासी समाज से राष्ट्रपति मुख्यमंत्री बनाने वाली भाजपा को कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

कांग्रेस बताए आदिवासियों के लिए क्या किया

कांग्रेस ने निलंबित हो चुके अध्यक्ष किस मुंह से पूछ रहे सवाल

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। सीधे साधे सरल सहज सांसद राधेश्याम राठिया के आदिवासी हितैषी पर सवाल उठाए जाने पर युवा भाजपा नेता विकास केडिया ने कहा अपने वरिष्ठ नेताओं की बैठक के दौरान उनका सार्वजनिक अपमान करने के मामले में पार्टी से निष्काशित हो चुके कांग्रेस जिलाध्यक्ष  किस मुंह से आदिवासी हितैषी बने हुए है। भाजपा नेता ने कहा कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले अनिल शुक्ला पर कांग्रेस ने अनुशानात्मक कार्यवाही कर चुकी। विकास केडिया ने भाजपा को आदिवासी का सबसे बड़ा हिंतचिंतक बता कर अनिल शुक्ला को स्मरण कराया कि स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ने सात दशकों तक केंद्र में रही कांग्रेस ने पृथक छग का गठन नहीं किया किया। जबकि केंद्र में आते ही अटल बिहारी ने पृथक छग का गठन कर ढाई करोड़ छत्तीसगढ़ियों को उनका हक दिलाया कांग्रेस किस मुंह से छग हित की बात करती है। पृथक छग गठन के साथ साथ भाजपा ने आदिवासियों के उत्थान के लिए पृथक आयोग का गठन किया। प्रधान मंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थान का दौरा किया और।उनके योगदान को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए प्रधान मंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) और विकसित भारत अभियान की शुरुआत की । ये योजनाएं देश भर में जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने और आगे बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। प्रधानमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस पर लगभग 24,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम-जनमन का शुभारंभ किया। आदिवासियों को यथोचित सम्मान देने के लिए देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद हेतु महिला आदिवासी का चयन कर यह प्रमाणित किया कि आदिवासियों की सच्ची हितैषी भाजपा ही है।छग में भी आदिवासी मुख्यमंत्री की नियुक्ति कर आदिवासियों को प्रतिनिधित्व का समुचित अवसर दिया। कोरबा में कोयला खदानों के उत्खनन के लिए अदाणी ए एम ओ यू करने वाली भूपेश सरकार का कार्यकाल के दौरान ही अदाणी ने अपने पैर मजबूती से जमाए है। भूपेश सरकार सत्ता के दौरान अडानी की हिमायती बनकर रही सत्ता जाते ही कांग्रेस यह भूल गई कि मुड़ागांव क्षेत्र में चल रही कोयला खनन परियोजना की स्वीकृति कांग्रेस ने ही दिलाई है। सांसद राधेश्याम राठिया के पूछे गए चार सवालों का अध्यक्ष दीपक बैज ने आज तक जवाब नही दिया। अडानी-भाजपा के रिश्तों सवाल उठाने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पहले अडानी कांग्रेस के मध्य चल रहे रिश्ते की जानकारी होनी चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला को आदिवासी सांसद राधेश्याम राठिया पर गंभीर आरोप लगाने के पहले यह जवाब देना चाहिए कि अडानी के जिस प्रॉजेक्ट ही सत्ता रहते हुए कांग्रेस ने हरी झंडी दिखाई आज सत्ता जाते ही विरोध का लाल झंडा लेकर क्यों खड़ी हो गई। राहुल गांधी भी लगातार अडानी समूह का दुर्भावना की वजह से से विरोध करते रहे है। कांग्रेस की छग गठन के बाद से हुई सरकार ने बहुत से ए एम ओ यू किए है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी