IMG-20260124-WA0020
राजनीति

साय सरकार और ओपी चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई कांग्रेस-अरुण धर दीवान

विकास कार्यों को देख कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों :- अरुण धर दीवान

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश से जिला ध्यक्ष दीवान का सवाल..मुख्यमंत्री रहते पांच साल में कितने चिकित्सालय रजिस्ट्री कार्यालय खोले जनता को बताए

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । विष्णु देव साय सरकार के विकास कार्यों और ओपी चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता को देख कांग्रेस बौखला गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा सौतेले व्यवहार को लेकर कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन को वायरल किए जाने के संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा साय सरकार प्रदेश स्तर पर मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा सड़क को लेकर विकास कार्य कर रही है इस क्रम में सरिया क्षेत्र में 100 बिस्तर हॉस्पिटल एवं उप पंजीयक कार्यालय खोला गया क्षेत्र वासियों ने विधायक ओपी के इस पहल का आभार भी माना है। साय सरकार विकास को लेकर भेदभाव नहीं करती समय रहते विकास कार्य सारंगढ़ बिलाई गढ़ जिले में भी किए जाएंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी बिना पक्षपात के विकास की राजनीतिक कर रहे हैं जबकि आपने अपने कार्यकाल राजनीति को भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया था। जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वायरल उसे पोस्ट पर अपना वक्तव्य दे रहे थे। जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए एक ज्ञापन में बरमकेला क्षेत्र में ओपी चौधरी द्वारा विकास कार्यों में सौतेला पन के व्यवहार का आरोप लगाया गया है । श्री चौधरी बिना किसी पक्षपात के समान व्यवहार करते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई गाथा लिख रहे हैं इसका ज्वलंत प्रमाण है पूरे जिले में विस्तार ले रही चमचमाती डामरीकृत सड़के जिन्हें पिछले 20 साल में नहीं देखा गया था। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने क्या कभी भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते हुए 100 बिस्तर हॉस्पिटल की मांग की या उप पंजीयक की मांग रखी है तो जनता के समाने रखना चाहिए। ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरमकेला ने जिस 100 बिस्तर अस्पताल एवं उप पंजीयक कार्यालय को सरिया में खोले जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है। दर असल वह सरिया के लिए ही स्वीकृत है बरमकेला का कोई कार्यालय अथवा विभाग सरिया में शिफ्ट नहीं किया गया है । विकास की एक प्रक्रिया के तहत ही उक्त कार्य गतिमान है।अरुण धर दीवान ने कांग्रेस को विकास विरोधी मानसिकता की पार्टी बताते हुए भूपेश बघेल से पूछा कि मुख्यमंत्री रहते हुए पांच सालो तक उन्होंने बरमकेला एवं सरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य विकास कार्यों कें लिए क्या कार्य किए यह जनता को बताना चाहिए पांच सालो तक अवसर मिलने पर भ्रष्टाचार करने वाली भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। सरिया बरमकेला या प्रदेश में विकास कार्य किए गए होते तो जनता कांग्रेस को सत्ता से बेदखल नहीं करती। बोरे बासी के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला करने वाली भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को ही दागदार बना दिया। जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ओपी चौधरी से विद्वेष रखते है ।सत्ता रहते हुए उन्होंने विपक्ष की आवाज बने ओपी चौधरी पर एफ आई आर दर्ज किया ताकि विपक्ष की आवाज बंद की जा सके। सत्ता में आने के बाद ओपी चौधरी प्रदेश का चहुमुंखी विकास कार्य कर रहे है लेकिन ये बात भी कांग्रेस को रास नहीं आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी