IMG-20260124-WA0020
राजनीति

कांग्रेस लाभ बता कर क्या फिर से थोपना चाहती है आपातकाल-संजय अग्रवाल

ओपी चौधरी जी को मोटिवेशनल गुरु मानने वाली कांग्रेस उनकी विद्वता से द्वेष रखती है

कांग्रेस अध्यक्ष  के बयान पर शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल का पलटवार

कांग्रेस की कुनीतियो के खिलाफ आफत काल बन गई मोदी सरकार

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़ । वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी द्वारा अपातकाल के संबंध में दिए गए बयान पर बौखलाई कांग्रेस अब आपातकाल के लाभ बता रही है। आपातकाल के लाभ के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष अनिल के दिए बयान पर पटलवार करते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कांग्रेस पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी तानाशाही सोच से बाहर नहीं आ पा रही है। नेहरू इंदिरा की कुनीतियों का दंश देश आज भी भुगत रहा। नेहरू की बेटी इंदिरा ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद प्रधान मंत्री की कुर्सी बचाए रखने के लिए पूरे देश में अपात काल थोपकर लोकतंत्र को कैद कर लिया। गांधी परिवार की राजनैतिक विरासत पर खतरा बन रहे
आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। संजय अग्रवाल ने कहा इंदिरा ने देश की संविधान के जरिए चलाने का प्रयास नहीं किया। मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग लगाने के आरोप पर शहर अध्यक्ष ने कहा लोकसभा चुनाव के दौरान किसी राजीव गांधी नामक व्यक्ति की मृत्यु होने पर चुनाव आयोग ने पूरे देश का चुनाव स्थगित कर दिया और 21 दिनों तक कांग्रेस पार्टी अस्थि कलश लेकर पूरे देश में घूम घूम कर प्रचार करती रही। इसके बाद कांग्रेस की सुविधा को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव की नई तिथि जारी की । इशारे में चलने वाले चुनाव आयोग के इसी सदस्य को कांग्रेस ने आडवाणी जी के खिलाफ चुनाव भी लड़वाया। संवैधानिक संस्थाओं को जेब में रखने वाली कांग्रेस किस मुंह से मोदी सरकार कर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाती है। विधायक ओपी चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया किस तरह आपातकाल ने कांग्रेस की तानाशाही सोच को उजागर किया। आपातकाल का जिक्र आते ही आज भी रोंगटे खड़े हो जाते है। यही वजह है कि 25 जून के दिन को मोदी जी ने संविधान हत्या दिवस का नाम देकर यह स्पष्ट कर दिया कि भावी पीढ़ी किसी तानाशाह को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस कर तैयार रहेगी। ओपी चौधरी की विद्वता से विद्वेष रखने वाली कांग्रेस बौखलाकर आपातकाल के लाभ बता रही जिला कांग्रेस अध्यक्ष को यह स्पष्ट करना चाहिए क्या भविष्य में सत्ता आने पर राहुल इस तरह के लाभ के लिए पुनः देश को आपातकाल की राह में ले जायेगे । सात दशकों तक बहुमत पाने वाली अहंकारी कांग्रेस को जनता ने दहाई अंकों की सीट से आगे नहीं बढ़ने दिया। भाजपा शहर अध्यक्ष अग्रवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा सच में मोदी सरकार कांग्रेस के लिए ही आफत काल बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी