IMG-20260124-WA0020
SARANGARHराजनीति

भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला-नपा अध्यक्ष पति गिरफतार

दुकान से बाहर खीचकर किया था लोहे के राड़ से ताबड़तोड़ हमला,15 से अधिक लोगो ने किया जान से मारने का प्रयास, देर रात 9 बजे की घटना

ब्रह्मोस न्यूज़ सारंगढ़। कल रात नगर पालिका सारंगढ़ के भाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी पर 15 से अधिक लोगो ने लोहे के राड़ और अन्य घातक हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले मे बुरी तरह से घायल मयूरेश को तुरंत ही शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसका सधन उपचार जारी है। दर असल यह पूरी घटना नगर पालिका की जमीन को लेकर हूई शिकायत का परिणाम है। जिसमें कांग्रेसी पाषदो ने मिल कर बस स्टेंड की जमीन की बिेक्री में हेराफेरी की । उस मामले में शिकायत के बाद सारंगढ़ की राजनिती गरमा गई और शसन के आदेश के बाद पहली कार्रवाई नगर पालिका के सभी दोषी पार्षदों पर हूई। इसके बाद नगर पालिका के अध्यक्ष पति पर बर्खास्त की तलवार लटक रही थी । जिस पर कल राज्य सरकार ने मुहर लगा दी और नगर पालिका अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया गया। यही वजह है कि इस पूरे मामले में राज नैतिक वार गैंगवार में बदल गई और कल देर रात 9 बजे नगर पालिका अध्यक्ष पति ने अपने साथियो के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दे डाला। इसमें एसपी की माने तो कल रात को ही अजय बंजारे सहित उसके साथियों को पुलिस ने धर लिया है और गिरफतार कर लिया है। आरोपी अजय बंजारे और अन्य साथियो के खिलाफ बीएनएस 109(1), 310(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

इस मामले में पुलिस अधिक्षक अंजनेय वैष्णव ने बातया कि आरोपी के खिलाफ जूर्म पजीबद्ध कर आरोपी अंजय बंजारे को गिरफतार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद मयूरेश केशरवानी दुकान बंद करके घर आने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान तकरीबन रात 9 बजे नगर पालिका अध्यक्ष पति अजय बंजारे और उनके 10-15 साथियो ने योजनाबद्ध तरीके से वहां आये और मयुरेश केश्रवानी लाठी रॉड और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहां लगभग 10 से 15 मिनट तक गुड़ागर्दी का ताडंव मचाने के बाद मयूरेश को अधमरा छोड़ कर आरोपी वहां से फरार हो गये। बताया यह भी जा रहा है कि साहनी मोहल्ले की महिलाओ ने आरोपियो को मारपीट करने से रोका तब जाकर मयूरेश केशरवानी की जान बच पाई। हमले में घायल मयूरेश केशरवानी को तत्काल सारंगढ़ शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां पर प्रारंभिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका सधन उपचार जारी है। इसमें प्रार्थी की रिपोर्ट पर सारंगढ़ पुलिस ने अजय बंजारे सहित उनके अन्य 10-15 साथियो के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1) तथा 310(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है तथा देर रात नगर पालिका अध्यक्ष पति अजय बंजारे को गिरफतार कर लिया गया है।

डिप्टी सीएम ने पूछा कुशलक्षेम
एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव को घटना की जानकारी होने पर हॉस्पिटल पहुंच कर मयुरेश का कुशलक्षेम पूछा और घटना की निंदा की है। इस दौरान डीप्टी सीएम के साथ सांसद राधेश्याम राठिया भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी