IMG-20260124-WA0020
CHHATTISGARHRAIGARH

देर रात परेशान भटक रही महिला को कोतरारोड़ पुलिस मिलाया परिजनों से

रायगढ़. कल रात गस्त दौरान डायल 112 कमांड कंट्रोल रायपुर से कोतरारोड़ राइनो को गोरखा क्षेत्र में गुम महिला (28 साल) मिलने का इवेंट मिला । कोतरारोड राइनो में कार्यरत आरक्षक घनश्याम सिदार और ईआरवी वाहन चालक मौके पर पहुंचे । महिला से उसके नाम, पता पूछताछ पर महिला के बातचीत से महिला परेशान और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगी । आरक्षक घनश्याम सिदार द्वारा थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को इवेंट से अवगत कराते हुए बताया कि महिला कभी चन्द्रपुर, कभी परसदा की रहने वाली हूं बता रही है । थाना प्रभारी कोतरारोड़ द्वारा रायगढ़ और चन्द्रपुर के ग्राम परसदा के सरपंच को महिला की तस्वीरें शेयर कर जानकारी लिया गया जिसमें ग्राम सरपंच ने महिला को उसके गांव की नहीं होना बताएं । देर रात थाना प्रभारी और स्टाफ चंद्रपुर आसपास के गांव में महिला की तस्वीरें शेयर कर गांव के प्रमुख लोगों से महिला के संबंध में पूछताछ किया गया तथा महिला को सखी सेंटर रूकने की व्यवस्था कराये, तभी ग्राम गोपालपुर, थाना चन्द्रपुर के रहवासी ने महिला को उनके गांव की होना बताया । महिला के परिजनों से संपर्क कर थाना कोतरारोड़ बुलाया गया और महिला को सखी सेंटर से थाना लाये । महिला के परिजनों के थाने आने पर पूछताछ किया गया जिसमें वे महिला को बिना बताए घर से चले जाना और उसकी मानसिक ठीक नहीं होना बताये । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा औपचारिकताएं पूर्ण कर महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । ‘डायल 112’ सेवा एक ऐसा नंबर है जिस पर कॉल करने पर पुलिस, फायर और एंबुलेंस की सुविधा मिलती है । डॉयल 112 में कार्यरत जवान पीड़ित को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी