IMG-20260124-WA0020
RAIGARH

एसईसीएल छाल कोयला खदान में चोरी की कोशिश में पकड़ाया 40 टन स्टीम कोयला

मामले में बड़े अधिकारियों को बचाने का प्रयास

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। एक वक्त था जब  कोयला तस्करी के मामलों में पुलिस प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन भी संजीदा हुआ करते थे परंतु अब कोयला खदानों में ही सेटिंग का खेल शुरू हो चुका है। यहीं वजह है कि न तो कोल माफियाओ पर  गाज गिरती है और ना ही सेटिंग का खेल खेलने वाले  खदानों के अधिकारी या कर्मचारी पर कार्यवाही नजर आती है। ऐसे में  कोयला परिवहन करने वाले भी इसका फायदा उठाने से नहीं चूकते। ऐसे ही एक मामले में आज एसईसीएल  छाल  कोयला खदान से आज सुबह 40 टन स्टीम कोयला चोरी होते-होते बज गई। जिसमें बड़े अधिकारियों पर गाज गिरने की बजाय महज खदान के गार्ड के ऊपर ही कार्यवाही की गाज गिराकर बड़े अधिकारी अपनी जान बचा रहे हैं । जबकि सुरक्षा गार्ड की न तो गलती थी और न ही जिम्मेदारी। 

गौरतलब है कि  छाल  कोयला खदान से आज एक डंपर क्रमांक सीजी 12 बी जे 7600  में 40 टन कोयला लोडिंग होकर एवं कांटा होने के बाद बगैर किसी दस्तावेज या आधिकारिक अनुमति के खदान से बाहर निकल रही थी। जिसमें बैरियर के नहीं खुलने से कोयला चोरी होने की बात पता चली और गाड़ी को तुरंत कब्जे में ले लिया गया। 

—— 

इसकी टोपी उसके सर

इस मामले में  खास बात क्या है जिस  कोयला चोरी की गाड़ी को बैरियर के नहीं खुलने से पकड़ लिया गया। इसमे  कोयला लोडिंग करने से लेकर कांटा होने तक के जिम्मेदारी अधिकारियों की होती है और वह देखरेख में गाड़ी खदान से बाहर निकलती है परंतु उन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय एसईसीसीएल के आला अधिकारी महज एक गार्ड के ऊपर कार्यवाही कर अपनी गर्दन बचा रहे हैं और मामले को लीपा पोती करने की कोशिश की जा रही है।

——- 

खदान में और  एक गाड़ी की आशंका

कोयला चोरी के इस मामले में सूत्रों के माने तो बताया यह भी जा रहा है कि कोयला खदान के अंदर एक गाड़ी और भी है परंतु इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं होने कारण मामले घटना का रहस्य और भी गहरा गया है

——- 

चल रही है इंक्वारी

इस मामले में अभी गाड़ी की छानबीन चल रही है । गाड़ी में 40 टन स्टीम कोयला लोड था । उसका क्या-क्या दस्तावेज था या नहीं तथा गाड़ी किसकी है। इसकी भी जाँच की जा रही है। गाड़ी अभी खदान के अंदर ही है।  

रवि छापरे, नोडल अधिकारी एसईसीएल छाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन जर्जर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार हेतु विधायक उत्तरी जांगड़े ने कलेक्टर को लिखा पत्र 77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच