IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

जीवर्धन कि अपील ने किया संजय के लिये संजीवनी का काम

वार्ड क्रमांक 21 में  बढ़ती जा रही है भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार दास की लोकप्रियता

विरोधी खेमे में मची है हलचल, संजय को मिल रहा प्रतिसाद

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। नगर निगम के चुनावी बिसात में जहां एक से बढ़कर एक धुरंधर  प्रत्याशी पार्षद पद की दौड़ में शामिल होकर अपना भाग्य आजमा रहे है। वही बेलादूला खर्राघाट के वार्ड क्रमांक 21 में भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार दास की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। इससे विरोधी खेमे में हलचल मच गई है। जबकि इसका प्रतिसाद संजय दास को आशीर्वाद के रूप में मिल रहा है। यही नहीं वार्ड वासियो की माने तो वार्ड नंबर 21 के मरीन ड्राइव की हालत को लेकर पूर्व पार्षद  के खिलाफ वार्ड में एक लहर से चल रही है। यही वजह है कि भाजपा प्रत्याशी संजय दास को मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन प्राप्त हो रहा है । इसके अलावा उक्त वार्ड में भाजपा के दिग्गज नेताओं  के द्वारा पूर्व में की गई वार्ड विकास की घोषणा संजय दास के जीत पर मोहर लगाने का काम कर रही है। इससे लगता है कि कि वार्ड मेंबर के चुनाव में संजय दास का परचम लहराता नजर आ रहा है। फिर जिला भाजपा एवं वरिष्ठ नेता गुरपाल भल्ला के 50 लाख रुपए के वार्ड विकास की घोषणा से संजय दास के जीत के साथ ही वार्ड विकास की नई इबारत लिखी जाएगी जो संजय दास के जीत के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। फिर कल बेलादुला वार्ड क्रमांक 21 में  महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान का दौरा और समर्थन में जनता से सहयोग की अपील ने संजीवनी का काम किया है जो संजय दास को जीत की ओर एक कदम और आगे ले जा रही है। पार्षद प्रत्याशी संजय दास ने बताया कि वार्ड में जितने भी रुके हुए काम है । जीतने के बाद पहली प्राथमिकता पुणे कामों को पूरा करना है ताकि जनता जनार्दन का विश्वास और आशीर्वाद उसे पर बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन