IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

कांग्रेस एक डूबता जहाज, घर में मची भगदड़ सम्हालें-पूनम सोलंकी

कांग्रेस के आरोपों पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी का पलटवार

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। कांग्रेस एक डूबता जहाज है। कांग्रेस से भागने की भगदड़ मची हुई है । भाजपा पर आरोप लगाने के पहले कांग्रेस घर में मची भगदड़ सम्हालें । कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने कहा है। कांग्रेसी संभावित बड़ी हार को देखते हुए
अर्नगल बयान बाजी कर रही है।भाजपा पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपनी गिरेबान में झांक लें । कांग्रेस द्वारा धनबल और बाहुबल के दुरुपयोग की लंबी फेहरिस्त है जिस पर एक पूरी किताब लिखी जा सकती है । खिसियानी बिल्ली खम्बा नोंचे की तर्ज़ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये स्वयं को निरीह बताकर सत्तापक्ष की आलोचना करने की बजाय इस बात पर आत्मचिंतन करना चाहिए कि उनके अधिकृत उम्मीदवार चुनाव के पहले आखिर मैदान छोड़कर क्यों भाग खड़े हो रहे हैं। कुशल नेतृत्वकर्ता ओ पी चौधरी के विकास की आंधी ने कांग्रेस को इस कदर हिला डाला है कि कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशियों का अपने अपने वार्ड में भाजपा का मजबूती से सामना कर पाना कठिन सिद्ध हो रहा है । सुनिश्चित हार की प्रबल आशंका से कांग्रेस प्रत्याशी इस कदर भयभीत हैं कि शर्मनाक पराजय से बचने उनके पास मैदान छोड़ देने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।पार्टी में मची इस भगदड़ पर बौखलाहट जताने की बजाय कांग्रेस बचे-खुचे पार्षद प्रत्याशियों की सुध लें तो बेहतर होगा अन्यथा चुनाव से अलग हटने का दावा करते हुए कुछेक प्रत्याशी और सार्वजनिक हो गए तो कांग्रेस की पूरी तरह फ़ज़ीहत हो जाने से कोई रोक भी नही पायेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी