IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

सरिता ने घर घर घुमकर मांगी आशीर्वाद,महिला समर्थको में चढ़ा चुनावी

गांव में सरपंच पद की दौड़ में शामिल है 05 अभ्यर्थी मैदान में,अपने अपने स्तर में समर्थन जुटाने में लगे हैं  सभी

ब्रह्मोस न्यूज कोसीर। सारंगढ़ जिला मुख्यालय के सांस्कृतिक नगरी कोसीर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 का रंग अब चढ़ने लगा है । गांव की सरकार की पद के लिए अभ्यर्थी श्रीमती सरिता जायसवाल ने सुबह 10 बजे गांव की ग्राम्य देवी मां कौशलेश्वरी देवी की मंदिर में अपने परिवार के साथ और समर्थकों की उपस्थिति में मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेते हुए अपने सैकड़ों महिला समर्थकों की उपस्थिति में गांव के नावा तरिया पारा और कहरा पारा मोहल्ला में घर घर पहुंचकर आशीर्वाद मांगे वही मंदिर पारा से होते हुए अपने निवास लौटे उनके समर्थक उनके साथ उनके निवास पहुंचे । कोसीर गांव बड़ा पंचायत है जहां 4519 मतदाता और 20 वार्ड हैं ।गांव को लगातार जनसंपर्क करने से 4 दिन लगा सकते हैं आज से लगातार सरिता जायसवाल अपनी समर्थकों के साथ गांव के घर घर आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे । गांव में सरपंच पद के लिए 05 अभ्यर्थी मैदान में हैं और सभी अपने अपने स्तर में अपना समर्थन जुटाने में लगे हैं । सरिता जायसवाल की रैली में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी ली पूरा गांव रैली में जन सैलाब रहा । वही श्रीमती सुमन राव पिछले दिनों गांव में घुमकर रैली निकाल कर पूरे गांव घुम लिए हैं अब घर घर पहुंचकर जनसमर्थन जुटाने में लगे हैं । वही सरिता जायसवाल अपनी पूरी ताकत के साथ रैली को जनसमर्थन में जोड़ रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर निगम रायगढ़ के विशेष सम्मेलन में हंगामा वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया रायगढ़ प्रेस क्लब का भूमि पूजन वेदांता में 20 से अधिक मजदूरों की मौत , सुरक्षा पर उठे सवाल नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैंप 5 अप्रैल को, मरीजों को मिलेगा परामर्श व आधुनिक उपचार छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सभी समाजों का सहयोग आवश्यक-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एस पी पहुंचे वृद्धा आश्रम, होली की दी शुभकामनाएं 47 हजार रुपये के 235 लीटर महुआ शराब जप्त,कई आरोपी गिरफ्तार राखड़ मामले में जिंदल की हुई शिकायत, जाँच के निर्देश जारी प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्... हिंडालको ने कराया, कोडकेल में दो दिवसीय भव्य कबड्डी,हुआ समापन