IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

शह और मात के खेल में अब कांग्रेस की डूबती नैया का कौन खेवइया

जेठूराम और जानकी के बीच चल रही हैं खंदक की लड़ाई

गुटबाज़ी व अव्यवस्था के कारण जानकी काटजू की नैया डांवाडोल

महापौर की दौड़ में जीवर्धन चौहान की लहराता नजर विजय  पताका

जेठूराम की दमदार उपस्थिति से कांग्रेस के तीसरे नंबर में खिसक जाने का खतरा

ब्रह्मोस न्यूज़ रायगढ़। नगर-निगम चुनाव में नाम वापसी के बाद जहां महापौर पद के लिए अब सात उम्मीदवार मैदान में हैं । वही आने वाले दिनों में शह और मात का खेल पूरे शबाब पर रहेगा परंतु आरंभिक तौर पर यह कहा जा रहा है कि मुख्य मुक़ाबला भाजपा , कांग्रेस और निर्दलीय जेठूराम के मध्य ही होगा । देखना यह होगा कि कमल, पंजा और कांच का गिलास छाप के बीच की कशमकश क्या रुख अख्तियार करती है ।

इस चुनावी संग्राम में भाजपा ने ताम-झाम व लाइम-लाइट से दूर पार्टी के लिए समर्पित चाय बेचने वाले , गरीब के बेटे जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाकर पहले ही बड़ा मास्टर-स्ट्रोक लगा दिया है । जीवर्धन के नाम की घोषणा होते ही वह रातों-रात शहर वासियों का चहेता बन गया है । हर तरफ इसे भाजपा का सही निर्णय बताया जा रहा है और जीवर्धन के पक्ष में जनसमर्थन हर बढ़ते दिन के साथ ही बढ़ता जा रहा है । ओ पी चौधरी द्वारा एक वर्ष के अल्प कार्यकाल में ही करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की जो झड़ी लगाई गई है। उसने इस चुनाव को काफी हद तक भाजपा के पक्ष में झुका दिया है । जहां तक कांग्रेस उम्मीदवार जानकी काटजू का प्रश्न है तो उनके पास निगम चलाने का पांच वर्ष का अनुभव है और उन्हें पहचान का संकट भी नही है । इसके अतिरिक्त शहर में कांग्रेस का अपना एक तयशुदा वोट बैंक भी है । इन सबके बावजूद उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी की तीव्र लहर देखी जा रही है । कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर है । कई फाकों में बंटी कांग्रेस में अव्यवस्था का यह आलम है कि उनके दो पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया और कांग्रेसी टापते रह गए । एक तो पहले ही जेठूराम जैसे सशक्त दावेदार ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। वहीं टिकट वितरण के बाद कई वार्डों में उपजे तीव्र असंतोष ने कांग्रेस की हालत पतली कर रखी है । इधर जेठूराम मनहर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंक दी है । जेठूराम ने जानकी काटजू के पति अमृत काटजू के विरुद्ध अपने बेटे को भी वार्ड नं. 4 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में उतारकर यह संकेत दे दिया है कि वे एक सोंची-समझी योजना व सधी हुई रणनीति के तहत चुनाव मैदान में हैं । जेठूराम भी शहर व निगम की राजनीति के लिए एक जाना-पहचाना चेहरा हैं । उनके महापौर रहते शहर ने आशातीत प्रगति की थी । उन्हें एक गंभीर व सुलझे हुए नेता के रूप में देखा जाता है । कांग्रेस और भाजपा के पूर्व पार्षदों व वर्तमान प्रत्याशियों से जेठूराम के प्रत्यक्ष रिश्ते है साथ ही दोनों दलों के नेताओ व शहर के प्रभावी लोगों से भी जेठूराम का गहन संपर्क है । जेठूराम चुनाव की बारीकियों पर अच्छी पकड़ रखते हैं । राजनैतिक हल्कों में यह चर्चा है कि टिकट वितरण के पश्चात कांग्रेस और भाजपा में उभरे असंतोष को भुनाने में जेठूराम सक्षम हैं तथा अंदरूनी तौर पर उन्हें शहर के मजबूत लोगों का समर्थन हासिल है । इसलिए जेठूराम कांग्रेस को पीछे धकेल कर दूसरे स्थान पर आ जाएं तो कोई आश्चर्य की बात नही होगी ।

  शहर के लोग पूर्व में भी मातूराम अग्रवाल और मधुबाई किन्नर को चुनकर कांग्रेस व भाजपा को जोरदार झटका दे चुके हैं । अतः आने वाले दिनों में चुनाव के रोचक हो जाने से इंकार नही किया जा सकता । बहरहाल, इस समय तो बाज़ी पूरी तरह भाजपा के नियंत्रण में है और जीवर्धन चौहान एक बड़ी जीत की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं । यह तो समय ही बताएगा कि जेठूराम और जानकी काटजू के बीच खंदक की लड़ाई किस मुक़ाम तक पहुंचती है । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी