IMG-20260124-WA0020
चुनावी हलचल

दिल्ली की तरह यहां भी नहीं खुलेगा कांग्रेस का खाता: सुरेश

सुरेश की जनसंपर्क रैली में जुटे समाज के दिग्गज,जहां भी गए भर-भर के मिला लोगों का आशीर्वाद

ब्रह्मोस न्यूज रायगढ़। वार्ड क्रं. 19 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी सुरेश गोयल ने रविवार दोपहर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। जिस जगह उनकी जनसंपर्क रैली जाती थी वहां लोग रूककर उनके काफिले को देखते। इस रैली में सर्व समाज के दिग्गजो साथ थे साथ ही भाजपा के बड़े नेताओं ने भी रैली में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सभी ने सुरेश के पक्ष में लोगों से आशीर्वाद मांगा। भाजपा का वार्ड कहलाने के बाद भी भाजपाईयों ने सुरेश के समर्थन में वार्ड परिक्रमा की। जहां भी सुरेश जाते वहां लोगों का भर-भर के आशीर्वाद मिलता। 4 बजे के करीब रैली समाप्त हुई। उसके बाद सुरेश आराम करने नहीं गए बल्कि वोटिंग के खुद परचा स्वंय घर-घर देने का काम शुरू किया। 62 साल की उम्र में सुरेश की ऊर्जा में कोई कमी नहीं है। जिन जगहों पर उन्हें लग रहा है ज्यादा मेहनत करनी है वहां वह अपना अधिक समय दे रहे हैं।

इस समय उनका चुनावी कार्यालय हमेशा गुलजार हो रहा है। सुबह से देर रात यहां सुरेश को आशीर्वाद देने वालों का तांता लगा हुआ है। सुरेश न दिन देख रहे न रात सभी का अभिवादन कर रहे और उनसे आशीर्वाद मांग रहे।
सुरेश गोयल का कहना है कि जैसे दिल्ली में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली वैसे नगरीय निकायों में भी कांग्रेस की ऐसी ही स्थिति होगी। यहां भी कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। दिल्ली के चुनावी परिणाम का प्रदेश में भी होगा। लोग विकास की राजनीति को महत्व देते हैं। भाई-भतीजा और विनाश की राजनीति को नहीं। भाजपा ही ऐसी पार्टी जो निस्वार्थ भाव से जनहित और विकास करती है।

बाहरी और अपने की चर्चा
वार्ड 19 शहर का मध्य क्षेत्र है इस लिहाज से यह सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। सालभर यहां कुछ-न-कुछ आयोजन होते रहते हैं ऐसे में यहां के पार्षद की जिम्मेदारी बाकी पार्षदों से अधिक हो जाती है। इस कारण इस वार्ड को हॉट वार्ड माना जाता है। इस वार्ड को तेज-तर्रार के साथ वार्ड पर पकड़ रखने वाले जनप्रतिधि की जरूरत हो जो ऐन मौके पर आ जाए। लोगों में यह भी चर्चा का विषय बना है कि जो कांग्रेस की प्रत्याशी हैं वह वार्ड काफी दूर पॉश कॉलोनी में रहती हैं तो वह इस वार्ड की समस्यों पर कैसे नजर रखेंगी। क्या मौके पर उनकी मौजूदगी रहेगी या फिर सबकुछ खत्म होने के बाद वह आएंगी। उनके बाहरी होने की चर्चा वार्ड में खूब हो रही है।

शहर विकास को करें मतदान: सुरेश
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सुरेश गोयल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाएं, मतदान जरूर करें। मतदान विकास के लिए करें। आपको लगे जो विकास करे उसे वोट दें। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं और मेरी पार्टी विकास के लिए कृतसंकल्पित है। हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार में किसी कार्य में कोई बाधा नहीं होगा। मैं वादा करता हूं वार्ड से यातायात की समस्या को दूर करूंगा, सड़कों को ठीक करूंगा और हमारे वार्ड में बन रहे ऑक्सीजोन का कार्य समय पर पूर्ण होगा जिसका लाभ पूरे शहर को मिलेगा। शहर के विकास के लिए भाजपा को वोट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected....
Latest
77वें गणतंत्र दिवस पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मना रहे हैं शताब्दी वर्ष, उत्सव लोगन का मन बोले कुकडू कु... आज बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच मनरेगा के हक के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ महापौर जीवर्धन चौहान ने मनाया जन्मदिन महापौर ने किया छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर कल्याण संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन नाक के नीचे उगल रहा काला ज़हर शिव शक्ति प्लांट बेलगाम - बजरंग अग्रवाल प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 29 हितग्राहियों को मिली प्रथम किस्त धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत - ओपी चौधरी